CG News निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर फेडरेशन का निर्वाचन आयुक्‍त को पत्र, लिखा- ऐसे शासकीय सेवक…

schedule
2024-12-16 | 10:08h
update
2024-12-16 | 10:08h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

CG News रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में नगरीय निकाय और त्रिस्‍तरीय पंचायत चुनाव के लिए इसी महीने अधिसूचना जारी होने की संभावना है। इसे देखते हुए छत्‍तीसगढ़ कर्मचारी- अधिकारी फेडरेशन ने राज्‍य के मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त अजय सिंह को पत्र लिखा है।

फेडरेनश के संयोजक कमल वर्मा ने अपने इस पत्र में मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त को चुनाव ड्यूटी को लेकर कुछ सुझाव दिया है। राज्‍य के मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त को लिखे पत्र में कमल वर्मा ने कहा कि नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव सफलता पूर्वक संपादित करने के लिए आपके कार्यालय द्वारा चुनावी प्रक्रिया प्रारंभ किया गया है।

प्रदेश के शासकीय सेवकों द्वारा चुनाव कार्य को निष्पक्ष संपादित करने के लिए दिन रात परिश्रम करते है। नक्सली क्षेत्र में पदस्थ कर्मचारी/अधिकरी अपने जान को जाखिम में डाल कर निर्वाचन आयोग के निर्देर्शो का पालन करते हुए निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए सदैव प्रतिबद्व रहते है।

CG News कमल वर्मा ने बताया है कि कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जो कि 115 मान्यता और गैर मान्यता प्राप्त कर्मचारी-अध्किारी संगठनों का प्रतिनिधि संगठन है, आगामी नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में शासकीय सेवकों से निर्वाचन कार्य लेने के लिए निम्नांकित सुझाव सादर प्रस्तुत है:-

1. निर्वाचन कार्य से ऐसे शासकीय सेवकों को पृथक रखा जाए जो कि शारीरिक रूप से विकलांग, दिव्यांग अथवा गंभीर बीमारी जैसे हार्ट सर्जरी, किडनी ट्रांसप्लांट इत्यादि से पीड़ित हो।

2. महिला कर्मचारियों को सुरक्षा दृष्टिकोण से चुनाव कार्य से पृथक रखा जावे। इसी तरह ऐसे शासकीय कर्मचारी जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक हो उन्हें भी चुनाव कार्य से मुक्त रखा जाए। यदि इन कर्मचारियों की सेवाएं अति अनिवार्य हो तो उन्हें निर्वाचन कार्यालयों में कार्यालयीन कार्य के लिए संलग्न कर दिया जाए।

3. निर्वाचन कार्य में ड्यूटी कर रहे वाहन चालकों, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को भी मानदेय दिया जाए।उन्‍होंने मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त से आग्रह किया है कि फेडरेशन के सुझावों के अनुसार आगामी नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में शासकीय सेवकों से निर्वाचन कार्य में सेवाएं लेने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने का कष्ट करेंगे।

CG News इसी महीने जारी हो सकती है अधिसूचना

बता दें कि प्रदेशAMP में इस बार निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ कराने की तैयारी है। प्रदेश की मौजूदा नगरीय निकायों का कार्यकाल जनवरी में समाप्‍त हो रहा है। ऐसे में निकाय और पंचायत चुनाव के लिए इसी महीने अधिसूचना जारी होने की उम्‍मीद की जा रही है। फिलहाल वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

chatur postDecember 16, 2024
327 2 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
24.02.2026 - 09:28:01
Privacy-Data & cookie usage: