CG News फेडरेशन का दीपावली मिलन व पदाधिकारी सम्‍मेलन: संयोजक बोले- एकता, विश्वास और संकल्प की दीपावली

schedule
2025-11-06 | 05:27h
update
2025-11-06 | 06:57h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

CG News रायपुर। छत्‍तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का रायपुर में दीपावली मिलन का कार्यक्रम होने जा रहे है। इसमें फेडरेशन से संबंद्ध सभी कर्मचारी अधिकारी संगठनों के प्रदेशभर के पदाधिकारी शामिल होंगे।

8 नवंबर को होगा कार्यक्रम

फेडरेशन का यह दीपावली मिलन का कार्यक्रम 8 नवंबर को रायपुर में होगा। कार्यक्रम शंकर नगर में रखा गया है। फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा के अनुसार कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शुरू होगा।

CG News मिलन के साथ पदाधिकारी सम्‍मेलन

फेडरेशन के इस कार्यक्रम में दीपावली मिलन के साथ पदाधिकारी सम्‍मेलन भी होगा। बात दें कि फेडरेशन में सौ से ज्‍यादा कर्मचारियों और अधिकारियों के संगठन शामिल हैं। यह प्रदेश के कर्मचारियों और अधिकारियों का सबसे बड़ा संयुक्‍त संगठन है।

एकजुटता सबसे बड़ी शक्ति

छत्‍तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने कहा कि यह आयोजन केवल खुशियों का नहीं, बल्कि कर्मचारी एकता और सामूहिक शक्ति के प्रदर्शन का अवसर है। आइए, मिलकर इस दीपावली को “एकता, विश्वास और संकल्प की दीपावली” बनाएं। एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।

कर्मचारी मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष

बता दें कि छत्‍तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन अधिकारियों और कर्मचारियों के हितों को लेकर लगातार संघर्ष करता रहता है। दीपावली से पहले वेतन की मांग भी फेडरेशन की तरफ से उठाया गया था, जिसे सरकार ने स्‍वीकार करते हुए अक्‍टूबर में वेतन जारी कर दिया गया था।

CG News 11 सूत्रीय मांगों को लेकर फिर सक्रिय

फेडरेशन प्रदेश के शासकीय सेवकों की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर फिर सक्रिय है। तीन दिन पहले ही फेडरेशन की तरफ से इस संबंध में एक बयान जारी किया गया था। इसमें मांगों को लेकर सरकार की उदासीनता पर नाराजगी व्‍यक्‍त करते हुए आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई है।

chatur postNovember 6, 2025
431 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
01.03.2026 - 20:56:27
Privacy-Data & cookie usage: