
CG News रायपुर। छत्तीसगढ़ के एक स्कूल प्राचार्य का कारनामा देखकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल काफी गुस्से में हैं। उन्होंने प्राचार्य के कृत वाला पोस्ट सोशल मीडिया में पोस्ट किया है और प्रचार्या को तुरंत निलंबित करने की मांग की है। उन्होंने लिखा है कि इस संवेदनहीन प्राचार्य को तत्काल निलंबित करना चाहिए और मामले की जांच होनी चाहिए।
यह है मामला
मामला सूरजपुर जिला के डीएवी पब्लिक स्कूल तिलसिवां का है। डीएवी स्कूल में आरटीई के तहत पढ़ने वाले बच्चों से वहां के प्राचार्य ने मजदूरी कराई। आरोप है कि प्राचार्य ने बच्चों से स्कूल की पुताई और मजदूरी कराई है।
कलेक्टर के जनदर्शन से मीडिया में पहुंचा मामला
इस मामले में बच्चों की परिजनों ने कलेक्टर से जनदर्शन में शिकायत की। इसके बाद यह मीडिया की सुर्खियां बन गया। स्थानीय समाचार पत्रों ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक सामचार पत्र में प्रकाशित खबर को पोस्ट करते हुए प्राचार्य पर कार्याही की मांग की है।
प्राचार्य पर क्या- क्या है आरोप
कलेक्टर से की गई लिखित शिकायत में बताया गया है कि प्राचार्य ने बच्चों से सीमेंट और रेत उठवाया और क्लास रुम की पुताई कराई है।
टीसी देने की धमकी देने का आरोप
अभिभावकों के अनुसार बच्चों ने जब वह काम करने से मना किया तो प्राचार्य विधु शर्मा ने स्कूल से नाम काट देने की धमकी दी। बच्चों का काम करते हुए फोटो और वीडियो भी शिकायत के साथ दिया गया है।
फ्री में पढ़ते हैं आपके बच्चे
वहीं, परिजनों जब प्राचार्य के पास शिकायत लेकर पहुंचे तो परिजनों के साथ भी दुर्व्यवहार किया। कहा कि आप लोगों के बच्चे फ्री में पढ़ते हैं। स्कूल बैग, किताबें सब तो फ्री में मिलता है।
कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश
मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) अजय मिश्रा को इस मामले में कार्यवाही करने का निर्देश दिया है। डीईओ ने जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की है। वहीं, प्राचार्य ने शिकायत को गलत और द्वेषपूर्ण बताया है।




