भारत

CG News 2026 के पहले दिन छत्तीसगढ़ के लिए अच्छी खबर: केंद्र सरकार ने स्वीकृत किए 665 करोड़

CG News  रायपुर। Chhattisgarh छत्तीसगढ़ को साल के पहले दिन केंद्र सरकार ने सौगात दी है। केंद्र सरकार ने राज्य के पांच जिलों में 174 KM मीटर सड़क के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इन सड़कों के निर्माण पर 664 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च होगा।

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने जारी की मंजूरी

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने गुरुवार को सड़कों के लिए बजट स्वीकृति का आदेश जारी किया है, जो राज्य लोक निर्माण विभाग के सचिव को भेजा है। Chief minister विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव Arun sao ने राज्य में सड़कों के विकास के लिए इतनी बड़ी राशि देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को धन्यवाद दिया है।

सड़कों की मजबूती और चौड़ीकरण को मंजूरी

डिप्टी सीएम अरुण साव के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी विभाग ने केंद्र सरकार को को 4 सड़क खंडों के मजबूतीकरण और चौड़ीकरण का प्रस्ताव भेजा था। 

इन सड़कों का था प्रस्ताव

मुंगेली जिला: कोटा-लोरमी-पंडरिया मार्ग के 21 KM भाग में फोरलेन के निर्माण और मजबूतीकरण के लिए 156 करोड़ 33 लाख रुपए स्वीकृत।

कांकेर जिला: कांकेर-भानुप्रतापपुर-संबलपुर मार्ग की 48.4 KM टू-लेन विद्यमान सतह के मजबूतीकरण और चौड़ीकरण के लिए 130 करोड़ 63 लाख रुपए।

सुकमा से दंतेवाड़ा मार्ग के 68 KM लंबाई में टू-लेन सड़क के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण के लिए 230 करोड़ 85 लाख रुपए।

गरियाबंद जिला: राजिम-फिंगेश्वर-महासमुंद मार्ग में 35.5 KM लंबाई में सड़क की मजबूती और उन्नयन के लिए 146 करोड़ 86 लाख रुपए।

सीएम ने जताया आभार

मुख्यमंत्री विष्णु देव ने सीआरआईएफ से मंजूर की गई इस राशि के लिए भारत सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य में सड़कों के निर्माण में केंद्र सरकार का लगातार सहयोग मिल रहा है। इस राशि से कांकेर, सुकमा, मुंगेली,  दंतेवाड़ा और गरियाबंद जैसे दूरवर्ती जिलों में सड़कों का चौड़ीकरण, मजबूतीकरण और उन्नयन होगा। इससे राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों और मैदानी इलाकों में परिवहन बेहतर होगा।

Back to top button