राज्यव्यापार

CG News छत्तीसगढ़ के किसानों की धान पर निर्भरता होगी खत्‍म: अब धान व मक्का के साथ इन फसलों को भी MSP पर होगी खरीदी

CG News  रायपुर। Chhattisgarh छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खबर खबर आ रही है। केंद्र सरकार ने खरीफ वर्ष 2025-26 में दौरान राज्य में दाल और तिलहनी फसलों की खरीद के लिए मूल्य समर्थन योजना (MSP) लागू कर दिया है। यानी अब इन फसलों की भी एमएसपी MSPपर खरीदी होगी। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर यह जानकारी दी है।

चौहान ने पत्र लिखकर दी जानकारी

इन फसलों की खरीद मूल्य समर्थन योजना Purchase price support scheme के अंतर्गत न्यूनतम समर्थन मूल्य Minimum Support Price पर की जाएगी, जिससे किसानों को अपनी उपज का उचित दाम प्राप्त होगा। केंद्रीय मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने अपने पत्र में आशा व्यक्त की है कि इस निर्णय से तुअर Pigeon pea, उड़द Black gram, मूंग Green gram, सोयाबीन Soybean और मूंगफली उत्पादक किसानों को बड़ी राहत मिलेगी तथा उन्हें औने-पौने दाम पर फसल बेचने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा।

मुख्यमंत्री ने केंद्र के प्रति जाताया आभार

मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने केंद्र सरकार के इस निर्णय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री Prime Minister नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के हितों की सुरक्षा Protecting the interests of farmers हमारी शीर्ष प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार MSP एमएसपी पर खरीद की सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूर्ण कर किसानों को अधिकतम लाभ सुनिश्चित करेगी। इस निर्णय से राज्य के किसानों को आर्थिक सुरक्षा मिलेगी, दलहन एवं तिलहन उत्पादन को प्रोत्साहन मिलेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था rural economy सशक्त होगी।

इन दरों पर होगी खरीदी

तुअर-  21 हजार 330 रुपए प्रति टन

उड़द- 25 हजार 530 रुपए प्रति टन

मूंग- 240 टन रुपए प्रति टन

सोयाबीन 4210 रुपए प्रति टन

मूंगफली 4210 रुपए प्रति टन

Back to top button