Site icon Chatur Post

CG News छत्‍तीसगढ़ में मंत्री बनने की राह देख रहे BJP विधायकों के लिए केंद्र से आई अच्‍छी खबर …

CG News छत्‍तीसगढ़ में मंत्री बनने की राह देख रहे BJP विधायकों के लिए केंद्र से आई अच्‍छी खबर ...

CG News  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में विष्‍णुदेव साय सरकार की कैबिनेट के विस्‍तार का डेढ़ साल से इंतजार चल रहा है। कैबिनेट विस्‍तार का आम लोगों से ज्‍यादा इंतजार पद के दावेदार भाजपा विधायक कर रहे हैं। बीते एक साल के दौरान दो ऐसे मौके आए जब मंत्रिमंडल के विस्‍तार की तारीख तय हुई, लेकिन एन वक्‍त पर मामला टल गया।

केंद्र से मिली हरी झंडी  

मंत्रिमंडल विस्‍तार में एक बड़ी बाधा थी। इसको लेकर राज्‍य की तरफ से केंद्रीय नेतृत्‍व और सरकार ने राय मांगी गई थी। सूत्रों के अनुसार अब दोनों तरफ से हरी झंडी मिल गई है। इससे अब मंत्रिमंडल विस्‍तार का रास्‍ता पूरी तरह साफ हो गया है। बताया जा रहा है कि छत्‍तीसगढ़ में भी अब हरियाणा की तर्ज पर मंत्रिमंडल का विस्‍तार है।

तीन विधायकों को लगेगी लॉटरी

भाजपा के उच्‍च पदस्‍थ सूत्रों के अनुसार केंद्र से मिली हरी झंडी के बाद अब राज्‍य में दो के बदले तीन भाजपा विधायकों की लाटरी लग सकती है। यानी हरियाणा की ही तरह छत्‍तीसगढ़ मे भी अब मंत्रिमंडल में मुख्‍यमंत्री समेत 14 लोग शामिल किए जाएंगे। अभी मुख्‍यमंत्री के साथ 10 मंत्री, इस तरह कुल 11 लोग हैं।

CG News  जानिए- क्‍या है कैबिनेट का फार्मुला

बता दें कि मंत्रिमंडल के लिए मापदंड तय है। इसके अनुसार विधानसभा की कुल सदस्‍य संख्‍या के 15 प्रतिशत ही कैबिनेट में शामिल किए जा सकते हैं। छत्‍तीसगढ़ विधानसभा में 90 सदस्‍य हैं। इस लिहाज से कैबिनेट की संख्‍या 13.5 है। इस हिसाब से छत्‍तीसगढ़ में अब तक सीएम के साथ केवल 12 मंत्री बनाए जाते रहे हैं।

छत्‍तीसगढ़ के सरकारी कार्यालय में अब आधार और मोबाइल से दर्ज होगा अटेंडेंस, देखिए आर्डर

हरियाणा विधानसभा में भी 90 सदस्‍य हैं, लेकिन इस बार वहां सरकार ने सीएम के अलावा 13 मंत्री बनाए गए हैं। इसी तर्ज पर छत्‍तीसगढ़ में भी अब तीन नए मंत्रियों को शामिल किया जाएगा। बात दें कि कैबिनेट में एक पद पहले से खाली था, दूसरा पद बृजमोहन अग्रवाल के इस्‍तीफा के कारण खाली हुआ था।

CG News छत्‍तीसगढ़ में ये हैं मंत्री पद के दावेदार

छत्‍तीसगढ़ में मं‍त्री पद के दावेदार करीब आधा दर्जन से ज्‍यादा विधायक शामिल हैं। इसमें नए और पुराने दोनों विधायक शामिल हैं। मंत्री पद के लिए जो नाम सबसे ज्‍यादा चर्चा में हैं उनमें दुर्ग विधायक के साथ बिलासपुर, कुरुद, रायपुर पश्चिम के विधायक शामिल हैं।

Exit mobile version