Site icon Chatur Post

CG News छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मियों को दीपावली से पहले मिलेगा वेतन: वित्त विभाग ने जारी किया आदेश

CG News छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मियों को दीपावली से पहले मिलेगा वेतन: वित्त विभाग ने जारी किया आदेश

CG News  रायपुर। छत्तीसगढ़ के शासकीय सेवकों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने दीपावली से पहले ही उन्हें वेतन देने का फैसला किया है। इस संबंध में वित्त विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

दो दिन में मिल जाएगा वेतन

वित्त विभाग से जारी आदेश के अनुसार राज्य सरकार के सभी सेवाकों को अक्टूबर का वेतन 17 से 18 अक्टूबर के बीच मिल जाएगा। वेतन भुगतान के लिए 18 अक्टूबर को शनिवार होने के बावजूद सभी कोषालय खुले रहेंगे।

CG News  फेडरेशन ने की थी मांग

बता दें कि छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने दीपावली से पहले वेतन भुगतान करने का आग्रह किया था। इस संबंध में फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को पत्र भी लिखा था।

छत्तीसगढ़ कोषालय संहिता भाग-1 के सहायक नियम 206(1) के तहत शासकीय कर्मचारियों के मासिक वेतन का भुगतान माह के अंतिम 2 कार्य दिवसों में करने का प्रावधान है।

2/ राज्य शासन द्वारा विचारोपरांत यह निर्णय लिया गया है कि दिनांक 20 अक्टूबर 2025 को दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में माह अक्टूबर 2025 का वेतन दिनांक 17 एवं 18 अक्टूबर 2025 को अग्रिम भुगतान किया जाए। राज्य के समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारी वेतन देयक तैयार कर कोषालय में प्रस्तुत करना सुनिश्चत करेंगे। वेतन भुगतान हेतु दिनांक 18 अक्टूबर 2025 शनिवार को भी राज्य के समस्त कोषालय एवं उपकोषालय खुले रहेंगे एवं वेतन देयकों का भुगतान सुनिश्चित करेंगे।

3/मजदूरी, मानदेय, पारिश्रमिक आदि मदों में भी नियमानुसार उक्त तिथियों एवं पश्चात्वर्ती तिथियों में अग्रिम भुगतान किया जा सकेगा।

4/राज्य शासन के निगम / मंडल / प्राधिकरण/आयोग/ विश्वविद्यालय / स्थानीय निकाय / सार्वजनिक उपक्रम / अन्य एजेंसी / संस्थान भी अपनी वित्तीय स्थिति को ध्यान में रखते हुए उपर्युक्तानुसार भुगतान पर विचार कर सकते हैं।

Exit mobile version