CG News मोदी की गारंटी का मान रखे साय सरकार: पेंशनर्स महासंघ ने राज्योत्सव पर मांगा 3% DA व DR

schedule
2025-10-25 | 10:55h
update
2025-10-25 | 10:55h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

CG News रायपुर। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से  छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस 1 नवंबर को राज्योत्सव आयोजन के अवसर पर पेंशनरों और कर्मचारियों के लिए केन्द्र के समान जुलाई 25 से बकाया 3% प्रतिशत डीए डीआर को एरियर सहित कुल 58% प्रतिशत के आदेश करने की मांग की है। राज्योत्सव पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन पर “मोदी की गारंटी” को पूरा कर उनका मान रखने का आग्रह किया है।

पेंशनर्स की तरफ से जारी बयान में हा गया है कि राज्य के पेंशनर्स और कर्मचारीगण राज्योत्सव में महंगाई भत्ता व महंगाई राहत (डीए डीआर) के आदेश के इंतजार में है। भाजपा शासित गुजरात, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, और बिहार सरकार ने भी एरियर सहित 58% प्रतिशत के आदेश जारी कर दिए हैं। परंतु छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जानबूझकर आदेश जारी करने में पूर्व की भांति विलंब किया जा रहा है जिसके कारण राज्य में कर्मचारियों व पेंशनरों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। इसलिए सरकार जुलाई 25 से बकाया 3% प्रतिशत को एरियर सहित देने का आदेश जारी करने संबंधी निर्णय कर राज्योत्सव में घोषित करने की मांग की है।

CG News प्रदेशभर के पदाधिकारियों की मांग

जारी संयुक्त विज्ञप्ति में भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार वर्मा दुर्ग, महिला प्रकोष्ठ प्रमुख द्रौपदी यादव पत्थलगांव जशपुर, राष्ट्रीय मंत्री रामनारायण ताटी जगदलपुर, पूरन सिंह पटेल रायपुर तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष जे पी मिश्रा,महामंत्री अनिल गोल्हानी, प्रदेश संगठन मंत्री टी पी सिंह, कोषाध्यक्ष बी एस दसमेर,

संभागीय अध्यक्ष प्रवीण कुमार त्रिवेदी रायपुर, राजेश कश्यप बिलासपुर, गुरुचरण सिंह अंबिकापुर, आर एन ताटी जगदलपुर, बी के वर्मा दुर्ग, केंद्रीय सेवानिवृत अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुरेश मिश्रा रायपुर,सेवानिवृत दैनिक वेतन भोगी कार्यभारित प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अनिल पाठक रायपुर

प्रदेश के विभिन्न जिले से खोड़स राम कश्यप बलौदाबाजार, आर जी बोहरे रायपुर, आई सी श्रीवास्तव राजनांदगांव, राकेश जैन बिलासपुर, परमेश्वर स्वर्णकार जांजगीर चांपा, रमेश नंदे जशपुर, अभय शंकर गौराहा रायगढ़, देवनारायण साहू सारंगढ़, एम एल यादव कोरबा,ओ पी भट्ट कांकेर, आर डी झाड़ी बीजापुर, एस के देहारी नारायणपुर, एस के धातोड़े कोंडागांव, रूपकुमार झाड़ी दंतेवाड़ा, शेख कासिमुद्दीन सुकमा,

प्रेमचंद गुप्ता वैकुंठपुर, माणिक चंद्र अंबिकापुर, राजेन्द्र पटेल बलरामपुर, संतोष ठाकुर सूरजपुर, आर ए शर्मा गौरेला पेंड्रा मरवाही, शिवशेखर सिंह मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, हरिप्रसाद मिश्रा सक्ती, भैयालाल परिहार मुंगेली, पी आर साहू दुर्ग,यवन कुमार डिंडोरे बेमेतरा, रिखीराम साहू महासमुंद , लखन लाल साहू गरियाबंद, 

रामेंद्र तिवारी मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी,प्रकाश गुप्ता कबीरधाम, देवदत्त दुबे खैरागढ़ छुईखदान गंडई आदि ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मोदी की गारंटी को पूरा कर केंद्र के समान 58% महंगाई भत्ता/महंगाई राहत एरियर सहित जुलाई 25 से राज्य के पेंशनरों और परिवार पेंशनरों के साथ साथ राज्य के कर्मचारियों के लिए भी स्वीकृत कर तुरन्त आदेश जारी करने की मांग की है।

chatur postOctober 25, 2025
693 2 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
28.02.2026 - 05:41:43
Privacy-Data & cookie usage: