मुख्य पृष्ठ

CG News छत्‍तीसगढ़ में एक करोड़ के इनाम नक्‍सल कमांडर समेत 10 को सुरक्षाबलों ने मार गिराया

CG News  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के गरियाबंद जिला से बड़ी खबर आ रही है। सुरक्षाबल के जवानों ने मैनपुर के जंगलों में 10 नक्सलियों को मार गिराया है। मुठभेड़ में ढेर किए गए नक्सलियों में कमांडर मनोज उर्फ मॉडेम बालकृष्ण उर्फ भास्कर भी शामिल है। भास्कर ओडिशा कमेटी का सचिव था। उस पर एक करोड़ रुपए का इनाम घोषित था। एसपी निखिल राखेचा ने मैनपुर में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ की पुष्टि की है।

एसटीएफ, कोबरा और पुलिस का संयुक्‍त अभियान

पुलिस अफसरों के अनुसार मैनपुर के जंगलों में नक्सलियों के जमावड़े की खुफिया सूचना पर गुरुवार को एसटीएफ, कोबरा और  जिला पुलिस बल के जवानों की टीम सर्चिंग पर निकली थी। फोर्स को देखते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस पर जवानों की तरफ से जवाबी कार्यवाही की गई। घटना में 10 नक्सलियों को मार गिराने का दावा किया जा रहा है।

CG News  भास्‍कर के मारे जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं

पुलिस अफसर फिलहाल मारे गए नक्सलियों की संख्या को लेकर आधिकारिक रुप से कुछ भी कहने से मना कर रहे हैं। अफसरों के अनुसार फोर्स अभ भी जंगल में है और रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है। मारे गए नक्सलियों के शवों की बरामदी और फोर्स के लौटने के बाद ही आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहा जा सकता है।

इसी साल जनवरी में मारे गए 16 नक्सली

उल्लेखनीय है कि गरियाबंद में इसी साल 24 जनवरी को करीब 80 घंटे तक चले इस ऑपरेशन में 16 नक्सली मारे गए थे। इनमें से 12 नक्सलियों पर कुल 3 करोड़ 16 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

मारे गए नक्सलियों में नक्सलियों की सेंट्रल कमेटी का मेंबर चलपति भी था। चलपति पर ही 90 लाख का इनाम था। वहीं नुआपड़ा-गरियाबंद-धमतरी डिवीजन कमेटी का प्रमुख सत्यम गावड़े भी एनकाउंटर में मारा गया था।

CG News  ओडिशा राज्य कमेटी का सचिव था भास्कर

मुठभेड़ में जिस बड़े नक्सली को मार गिराने का दावा किया जा रहा है वह माडेम बालकृष्णा ऊर्फ भास्कर नक्सलियों की ओडिशा राज्य कमेटी का सचिव था। वह सेंट्रल कमेटी का भी सदस्य है। भास्कर पर एक करोड़ रुपए का इनाम घोषित है। करीब दो दशकों से पुलिस उसकी तलाश में थी। गौरतलब है कि गरियाबंद की सीमा ओडिशा से मिलती है।

Back to top button