CG News शहरों में खिला कमल: सभी 10 नगर निगम में बीजेपी का कब्जा, 35 परिषद और 81 नगर पंचायत में भी जीत

CG News रायपुर। छत्तीसगढ़ के सभी 10 चुनावी नगर निगम में भाजपा ने जीत हासिल की है। 49 नगर पालिका परषिद में से 35 और 114 चुनावी नगर पंचायतों में से 81 में भाजपा ने जीत दर्ज की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस जीत को ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने मतदाताओं के साथ पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जीत भाजपा के 13 महीने के काम पर जनता की मुहर है। वहीं, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि जनादेश स्वीकार है।
CG News 10 में से 5 महापौर महिलाएं
छत्तीसगढ़ में नवनिर्वाचित 10 में से 5 महापौर महिलाएं हैं। इनमें दो महिलाएं मुक्त सीट से पुरुष प्रतिद्वंद्वी को हराकर महापौर चुनी गई हैं। प्रदेश के जिन नगर निगमों में महिला महापौर चुनी गई हैं उनमें रायपुर में मीनल चौबे, दुर्ग में अल्का बाघमार, कोरबा में संजू राजपूत, बिलासपुर में पूजा विधानी और अंबिकापुर में मंजूषा भगत शामिल हैं।
CG News कांग्रेस के सभी दिग्गज ढेर
नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के सभी दिग्गज ढेर हो गए हैं। अंबिकापुर में कांग्रेस ने अजय तिर्की को टिकट दिया था। इसी तरह मनेंद्रगढ़ में पार्टी ने पूर्व विधायक डॉ. विनय जायसवाल पर दांव खेला था। दोनों ही चुनाव हार गए। इन दोनों निगमों में कांग्रेस को जीत की उम्मीद थी, लेकिन पार्टी के दोनों दिग्गज ढेर हो गए। इतना ही नहीं पार्टी अपने सभी दिग्गजों के गढ़ में भी हार गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के क्षेत्र पाटन और उससे लगे अमलेश्वर में कांग्रेस हार गई है।
CG News जानिए.. किस नगर निगम में कौन बना महापौर
रायपुर में मीनल चौबे, बिलासपुर में पूजा विधानी, दुर्ग में अल्का बाघमार, अंबिकपुर में मंजूषा भगत, कोरबा संजू राजपूत, राजनांदगांव में मधुसूदन यादव, चिरमिरी में रामनरेश राय, रायगढ़ में जीवर्धन चौहान, धमतरी में रामू रोहरा और जगदलपुर में संजय पांडेय।
जानिए.. कहां किसकी बनी शहर सरकार
नगर निगम कुल 10
1. भाजपा 10
2. कांग्रेस – शून्य
3. स्वतंत्र – शून्य नगर
पालिका कुल 49
1. भाजपा 35
2. कांग्रेस 8 – तखतपुर, मुंगेली, कटघोरा, महासमुंद, बागबाहरा, सूरजपुर, मंदिर हसौद, अभनपुर,
3. आप 1 – बोदरी
4. निर्दलीय 5 – अहिवारा, सक्ती, पेंड्रा, अकलतरा, सिमगा
नगर पंचायत कुल 114
1. भाजपा 81
2. कांग्रेस 22
3. बीएसपी 01
4. स्वतंत्र 10