Site icon Chatur Post

CG News छत्‍तीसगढ़ में शासकीय सेवकों का आज बड़ा प्रदर्शन: शामिल होंगे 100 से ज्‍यादा संगठन, जानिए- क्‍या है मांगें  

karmchari adhikari federation

CG News  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में शासकीय सेवक आज (बुधवार) को बड़ा प्रदर्शन करने जा रहे हैं। छत्‍तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने इसका आह्वान किया है। यह प्रदर्शन ब्‍लॉक से लेकर जिला स्‍तर तक होगा। इसमें लाखों की संख्‍या में अधिकारी और कर्मचारी शामिल होगें।

सरकार के खिलाफ बड़े जंग का ऐलान

कर्मचारियों और अधिकारियों का यह प्रदर्शन 11 सूत्रीय मांगों को लेकर होगा, इसमें मोदी की गारंटी के तहत किए गए वादे भी शामिल है। इन मांगों को लेकर कर्मचारी संगठन लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं1 कर्मचारी नेताओं ने कहा कि आज का प्रदर्शन सरकार के लिए चेतवानी होगी, कि मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया तो इससे बड़ा आंदोलन होगा।

100 से ज्‍यादा संगठन होगें शामिल

आंदोलन का आह्वान कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने किया है। बता दें कि फेडरेशन छत्‍तीसगढ़ में मान्‍यता प्राप्‍त और गैर मान्‍यता प्राप्‍त कर्मचारी संगठनें का सबसे बड़ा संयुक्‍त संगठन है। इसमें 100 से ज्‍यादा संगठन शामिल है। इसी वजह से आंदोलन का व्‍यापक असर होने की संभावना जताई जा रही है।

भोजन अवकाश के दौरान होगा प्रदर्शन

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा समेत अन्‍य नेताओं ने बताया कि बुधवार को प्रदर्शन भोजन अवकाश के दौरान होगा1 प्रदर्शन के बाद मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा जाएगा। संयोजक कमल वर्मा ने सभी संगठनों और कर्मचारियों से इस आंदोलन में शामिल होने की अपील की है।

यह है फेडरेशन की प्रमुख मांगें

फेडरेशन की तरफ से जिन मांगों को लेकर आंदोलन किया जा रहा है उनमें मंगाई भत्‍ता का बकाया एरियर्स की राशि का जीपीएफ खातों में समायोजन,  चार स्‍तरीय समयमान वेतनमान, 300 दिन तक के अर्जित अवकाश का नगदीकरण शामिल है।

फेडरेशन की मांगों में विभिन्‍न वर्गों की वेतन विसंगति दूर करने, पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक करने, अनुकंपा नियुक्ति और नियमितिकरण की मांग भी शामिल है। आज के प्रदर्शन के बाद आगे की रणनीति की भी घोषणा फेडरेशन की तरफ से किया जा सकता है।   

Exit mobile version