CG News छत्तीसगढ़ में बदला मंत्रियों का प्रभार: कैबिनेट में नए मंत्रियों के एंट्री का असर, देखिए- कौन-कौन मंत्री हुए प्रभावित

schedule
2025-09-19 | 15:48h
update
2025-09-19 | 15:48h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

CG News रायपुर। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव कैबिनेट में तीन नए मंत्रियों के शामिल होने के बाद अब मंत्रियों के प्रभार में बदलाव किया गया है। कैबिनेट में आए तीनों मंत्रियों को जिलों का प्रभार दिया गया है।

छह मंत्री हुए प्रभावित 

राज्य सरकार ने नए मंत्रियों को जिलों का प्रभार सौंपा है। इसकी वजह से कुछ छह मंत्री प्रभावित हुए हैं। कैबिनेट में शामिल हुए नए मंत्रियों में गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब और राजेश अग्रवाल शामिल हैं।

CG News  जानिए- किस मंत्री को मिला कौन से जिले का प्रभार

राज्य सरकार की तरफ से जारी सूची के अनुसार शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव को राजनांदगांव जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। मंत्री गुरू खुशवंत साहेब को सक्ती जिले का प्रभारी बनाया गया है। वहीं कैबिनेट में शामिल हुए तीसरे नए मंत्री राजेश अग्रवाल को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही का प्रभार सौंपा गया है।

अब तक इन मंत्रियों के पास था इन जिलों का प्रभार

नए मंत्रियों को जिन जिलों का प्रभार दिया गया है वो अभी उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के पास था।

CG News  अब इन जिलों का रहेगा प्रभार

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के पास अब दुर्ग, बालोद, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के साथ बस्तर जिला का प्रभार रह गया है।

इसी तरह स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी के पास बलौदाबाजार और मंत्री लक्ष्मी राजवाड़ें को बलरामपुर रामानुजगंज का प्रभार सौंपा गया हैं।

20 अगस्त को हुआ था कैबिनेट का विस्तार

बता दें कि छत्तीसगढ़ में बहुप्रतिक्षित कैबिनेट का विस्तार 20 अगस्त को हुआ था। राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्य के तीनों नए मंत्रियों ने शपथ ग्रहण किया था। मंत्रियों को विभागों का आवंटन पहले ही हो गया था।

विभागों का हुआ फेरबदल

कैबिनेट विस्तार के साथ नए मंत्रियों को विभागों का आवंटन किया गया। इसमें ज्यादातर विभाग सांसद बनने के बाद मंत्री पद छोडऩे वाले बृजमोहन अग्रवाल के थे। इसमें अरुण साव, केदार कश्यप और लखनलाल देवांगन को भी अतिरिक्त विभाग मिला है।

chatur postSeptember 19, 2025
378 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
03.03.2026 - 23:27:28
Privacy-Data & cookie usage: