Site icon Chatur Post

CG News मारा गया नक्सली कमांडर उधम सिंह: तेलंगाना से लगी सीमा पर सुरक्षाबलों ने किया ढेर, यह है उसकी करतूतें

CG News  बीजापुर। नक्सल मोर्चे पर सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। जवानों ने  गुरुवार की सुबह एक मुठभेड़ में नक्सली कमांडर उधम सिंह को ढेर कर दिया। मौके से उसका शव और एके 47 बरामद कर लिया गया है। मारे गए नक्सली कमांडर पर आठ लाख रुपए का इनाम घोषित था। सुरक्षाबलों की गोलियों का शिकार हुआ उधम सिंह 2021 में हुए टेकलगुड़ुम मुठभेड़ का जिम्मेदार माना जाता है। इस घटना में 22 जवान वीरगति को प्राप्त हुए थे।

पुलिस अफसरों के अनुसार तेलंगाना की सीमा से लगे दक्षिण बस्तर के पेद्दागेलूर के जंगल में  डीआरजी और कोबरा के जवान नक्सलियों की घेराबंदी करके बैठे थे। दोनों तरफ से रुक-रुक कर फायरिंग होती रही। सुबह करीब सात बजे फायरिंग तेज हो गई। इसी दौरान जवानों ने उधम सिंह को ढेर कर दिया।

प्लाटून के साथ एरिया कमेटी का भी कमांडर

पुलिस अफसरों के अनुसार सुरक्षाबलों की गोलियों का शिकार हुआ उधम सिंह नक्सलियों की प्लाटून नंबर 30 का कमांडर था। इसके साथ ही उसके पासा जागूरगुंडा एरिया कमेटी भी जिम्मेदारी थी। वह इस एरिया कमेटी का भी कमांडर था।

कुख्यात था नक्सली कमांडर उधम सिंह

नक्सली कमांडर उधम सिंह अपनी कुरुरता के लिए कुख्यात था। 3 अप्रैल 2021 को सुकमा जिले से लगे तर्रेम के टेकलगुड़ुम गांव में हुए मुठभेड़ में भी वह शामिल था। इस मुठभेड़ में 22 जवान वीरगति को प्राप्त हुए थे। इस हमले में 350 से 400 नक्सली शामिल थे। जवानों की हत्या के बाद उनके हथियार व अन्य समान लूट कर ले गए थे। इसके साथ ही वह कई अन्य बड़ी वारदातों में शामिल था।

12 इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

बीजापुर जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। साउथ सब जोनल ब्यूरो से जुड़े 12 सशस्त्र नक्सलियों गुरुवार को आत्मसमर्पण कर दिया। इन पर 54 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

हथियार डालने वालों में दरभा डिविजन के डीवीसीएम सोमडू मड़कम, बटालियन नंबर-01 की पार्टी सदस्य हुंगी कुंजाम उर्फ सोनी, कंपनी नंबर-02 की पार्टी सदस्य पायकी कुंजाम, उत्तर सब जोनल ब्यूरो की PPCM आयती मड़कम उर्फ पुन्नी, पश्चिम बस्तर डिविजन के एसीएम चमनलाल कुडियम उर्फ छोटू और पार्वती पुनेम उर्फ राघो शामिल हैं।

इसी तरह पश्चिम बस्तर डिविजन से जुड़े सन्ना माड़वी, नेशनल पार्क एरिया कमेटी की पार्टी सदस्य शांति कुडियम, भैरमगढ़ एरिया कमेटी की PLGA सदस्य छोटी तेलम, मद्देड़ एरिया कमेटी की PLGA सदस्य जिम्मो उईका उर्फ अंकिता, भैरमगढ़ एरिया कमेटी की पीएलजीए सदस्य शमीला मड़कम तथा दरभा डिविजन के PLGA सदस्य हिड़मा माड़वी भी मुख्यधारा में लौटने वालों में शामिल रहे।

हथियार भी किया पुलिस के हवाले

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों ने एके-47 और  एसएलआर राइफल सहित 03 ऑटोमैटिक हथियार, मैग्जीन और कारतूस के अलावा बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री 250 जिलेटिन स्टिक, 400 डेटोनेटर, गन पाउडर का ड्रम और कार्डेक्स वायर पुलिस को सौंपा।

मुख्यधारा में लौटने की अपील

बीजापुर पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव ने नक्सली कैडरों से अपील की है कि वे भ्रामक और हिंसक विचारधाराओं को छोड़कर निर्भय होकर समाज की मुख्यधारा में लौटें। वहीं, बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. पट्टलिंगम ने कहा कि सुरक्षा कैम्पों की स्थापना, बेहतर सड़क कनेक्टिविटी और विकास योजनाओं की प्रभावी पहुंच के चलते माओवादी संगठन का आधार क्षेत्र लगातार सिमट रहा है और ‘पूना मारगेमÓ अभियान शांति, विश्वास और विकास का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है।

Exit mobile version