CG News छत्तीसगढ़ के शासकीय सेवकों का एक मांग एक मंच अभियान: 5 प्रदेश अध्यक्षों की मौजूदगी में बनी रणनीति

schedule
2025-10-11 | 14:21h
update
2025-10-11 | 14:21h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

CG News  अंबिकापुर। पांच प्रदेश अध्यक्ष और एक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में एक मांग एक मंच अभियान की बैठक स्थानीय जनपद सभागार में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के मुख्य सचिव के नाम से एक सूत्री मांग पर नवंबर से पूरे प्रदेश में हस्ताक्षर अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में ये कर्मचारी नेता रहे शामिल

     बैठक में करन सिंह अटेरिया प्रदेश अध्यक्ष अधिकारी कर्मचारी संघ, डॉ जितेंद्र सिंह ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष कोषालय कर्मचारी संघ , मीना राजवाड़े प्रदेश अध्यक्ष प्रगतिशील पर्यवेक्षक संघ मबाविवि, अनिल पांडेय प्रदेश अध्यक्ष छग प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, सुजान बिंद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लघु वेतन कर्मचारी संघ के अलावा विद्याभूषण दुबे , सुशील गुप्ता जिला अध्यक्ष कोषालय कर्मचारी संघ, अनिल गुप्ता जिला अध्यक्ष पंचायत सचिव संघ, मोहम्मद हफीज खान जिला अध्यक्ष प्रगतिशील पेंशनर संघ, के एस गोयल प्राचार्य सुभाषचंद्र गौड़, सूरज विश्वकर्मा, पंकज मिश्रा, गायत्री देवी, सुशील गुप्ता, बनारसी प्रसाद, श्याम कुमार साहू, सुशील कुमार साहू सहित बड़ी संख्या में कर्मचारीगण उपस्थित थे।

CG News  33 दिनों तक चलेगा हस्ताक्षर अभियान

     एक मांग एक मंच अभियान के नेतृत्वकर्ता श्री अटेरिया ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि समय की मांग है अब पूरे प्रदेश के कर्मचारियों को अपने महंगाई भत्ता और महंगाई भत्ता के एरियर्स के लिए खुद को आगे आना होगा। उन्होंने बताया कि 1 नवंबर से 33 दिनों तक मुख्य सचिव के नाम से हस्ताक्षर अभियान पूरे प्रदेश भर में चलाया जाएगा। हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत अंबिकापुर जिले से की जाएगी।

अनिल पांडे ने सुझाया नाम

    श्री अटेरिया के इस प्रस्ताव पर बैठक में उपस्थित एक-एक सदस्यों ने अपने उद्बोधन में समर्थन किया। इस अवसर पर छग प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष अध्यक्ष अनिल पांडे ने अभियान का नाम एक मंच एक मांग एक अभियान हर कर्मचारी अधिकारी का स्वाभिमान रखने का प्रस्ताव दिया जिसे उपस्थित लोगों के द्वारा सर्वसम्मति से पारित किया गया।

CG News  एक मांग को जन अभियान बनाने की अपील

       कोषालय कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ठाकुर ने एक मंच एक मांग अभियान चलाने की आवश्यकता क्यों पड़ी इसकी जानकारी उपस्थित कर्मचारियों को देते हुए एक मांग को जन अभियान बनाने की अपील की। उन्होंने बताया कि सरकार प्रदेश के लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों के साढे सात वर्ष का एरियर्स भुगतान रोके हुए हैं जिसे इस अभियान के माध्यम से ही पाया जा सकता है। बैठक को उपेंद्र पैकरा, मीना राजवाड़े, विद्याभूषण दुबे, सुजान बिंद, अनिल पांडेय आदि ने भी संबोधित किया। बैठक का कुशल संचालन पंचायत सचिव कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने किया।

chatur postOctober 11, 2025
349 2 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
26.02.2026 - 16:36:08
Privacy-Data & cookie usage: