CG News लघु वेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ की बड़ी बैठक में लिए गए 3 बड़े निर्णय: इन मांगों को लेकर संघर्ष का ऐलान

schedule
2025-12-07 | 13:45h
update
2025-12-07 | 14:11h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

CG News  रायपुर। छत्तीसगढ़ लघु वेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ की प्रांतीय बैठक आज (07 दिसंबर) को रायपुर स्थित प्रांतीय कार्यालय में ऐतिहासिक, अभूतपूर्व और रिकॉर्ड-तोड़ उपस्थिति के साथ आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के 33 में से 30 जिला अध्यक्ष, सभी संभागीय पदाधिकारी, प्रांत स्तरीय पदाधिकारी, तथा 56 विभागों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

बैठक के प्रमुख निर्णय

1 प्रांतस्तर पर चुनाव कराए जाने का प्रस्ताव

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी प्रांतीय चुनाव आयोजित किए जाएंगे।

2 राज्य सरकार के विरुद्ध विशाल एक दिवसीय घेराव

प्रचंड जनसमर्थन के साथ यह प्रस्ताव लिया गया कि राज्य-स्तरीय एकदिवसीय घेराव कार्यक्रम किया जाएगा, जिससे कर्मचारियों की आवाज सीधे शासन के दरवाजे तक पहुंचे।

3 दैनिक वेतनभोगियों की नियमितीकरण सहित अन्य मांगों पर चरणबद्ध निर्णायक आंदोलन: बड़ा आंदोलन, बड़ा प्रदर्शन हर स्तर पर निर्णायक लड़ाई की शुरुआत।

एकता अभियान साथी सम्मान का शुभारंभ

प्रांतीय महामंत्री योगेश चौरे  ने बताया कि 75 वर्ष पूर्ण होने पर ‘एकता अभियान साथी सम्मानÓ का शुभारंभ: संघ के 75 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने पर एकता अभियान साथी सम्मान कार्यक्रम की शुरुआत आज की बैठक में धूमधाम से हुई।

इस अवसर पर संघ के  प्रदेश  अध्यक्ष बिंदेश्वर राम रौतिया को प्रथम बैज लगाकर विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

इसके साथ ही सभी संभागीय, जिला, तहसील पदाधिकारी और 56 विभागों के प्रतिनिधियों को बैच लगाकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह आज की बैठक का सबसे ऊर्जावान, एकजुटता का प्रतीक और प्रेरणादायी क्षण बना।

बैठक में ऊर्जा, जोश और एकता का विराट प्रदर्शन

आज की प्रांतीय बैठक ने यह सिद्ध कर दिया कि जब संगठन एकजुट होता है, तो संघर्ष नहीं—क्रांति जन्म लेती है।

56 हजार सदस्यता

56,000 सदस्यता अभियान की लगभग पूर्णता ने संगठन की शक्ति को कई गुना बढ़ा दिया है। आज के आत्मविश्वास ने स्पष्ट कर दिया है कि आने वाले समय में संघ की आवाज और बुलंद, और निर्णायक, और ऐतिहासिक होगी।

सुरेश ढीढी बनें संचालनालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष

इसी अवसर पर कुछ नियुक्तियां की गई जिला के पदाधिकारी को मनोनीत किया गया सुरेश ढीढी को संचालनालय कर्मचारी संघ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है रायपुर जिला से राकेश ठाकुर को युवा मोर्चा का रायपुर अध्यक्ष बनाया गया लोकेश वर्मा को संयुक्त सचिव बनाया गया।

chatur postDecember 7, 2025
1,047 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
24.02.2026 - 10:08:31
Privacy-Data & cookie usage: