
CG News रायपुर। छत्तीसगढ़ विद्युत सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी महासंघ के पदाधिकारियों ने प्रबंध निदेशक ट्रांसमिशन आरके शुक्ला से मिलकर पेंशनरों को दिवाली पूर्व पेंशन प्रदान करने की मांग रखी।
सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रदेश महामंत्री पुनारद राम साहू ने बताया कि प्रतिनिधियों ने कहा कि नियमित कर्मचारियों को दिवाली पूर्व वेतन प्रदान करने का आदेश कंपनी द्वारा जारी किया गया है, लेकिन पेंशनरों की उपेक्षा की है जो कि उचित नहीं है । प्रबंध निदेशक ने महासंघ से सहमति व्यक्त करते हुए तत्काल पावर कम्पनी अध्यक्ष से चर्चा कर निर्णय लेने के लिए आश्वस्त किया ।
CG News प्रतिनिधिमंडल में ये रहे शामिल
प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश महामंत्री पुनारद राम साहू, संगठन मंत्री शिशिर कुमार मजूमदार, अखिल भारतीय महामंत्री अरुण देवांगन और संतोष दुबे शामिल थे।
ट्रस्ट से होता है पेंशन भुगतान
बता दें कि पावर कंपनी में पेंशनरों को पेंशन का भुगता ट्रस्ट के माध्यम से होता है, जबकि राज्य सरकार में एजी नियंत्रित होता है। पावर कम्पनी नियमित कर्मचारियों का वेतन बैंक से ऊंचे ब्याज पर रकम लेकर वेतन भुगतान किया जाएगा क्योंकि कंपनी के पास पैसे ही नहीं है।
कंपनी में भी दीपावली से पहले वेतन भुगतान का आदेश
राज्य सरकार के बाद पावर कंपनी प्रबंधन ने दीपावली से पहले कर्मचारियों को वेतन भुगतान करने का आदेश जारी किया है। कंपनी में काम करने वाले ठेका समेत अन्य कर्मचारियों को भी अग्रिम भुगतान का निर्देश जारी किया गया है।
अवकाश का भी आदेश जारी
पावर कंपनी में 21 अक्टूबर को अवकाश का आदेश भी जारी कर दिया गया है। बता दें कि राज्य सरकार ने 21 अक्टूबर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।




