Site icon Chatur Post

CG News अखिल भारतीय सेवा में पदोन्नति: फेडरेशन की मांग पर बढ़ी आवेदन की समय सीमा

badi

CG News रायपुर। छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों और अधिकारियों के हित में लगातार सक्रिय रहने वाले कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन को एक और बड़ी सफलता मिली है। फेडरेशन की मांग पर सरकार ने गैर राज्य सेवा से अखिल भारतीय सेवा में पदोन्नति के लिए आवेदन की समय सीमा बढ़ा दी है।

जानिए कब तक कर सकते हैं आवेदन

गैर राज्य सेवा से अखिल भारतीय सेवा में पदोन्नति के सामान्य प्रशासन विभाग ने 19 मई को पत्र जारी किया था, इसमें आवेदन की अंतिम तारीख 6 जून 2025 तय की गई थी। फेडरेशन की मांग पर अब आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा कर 20 जून कर दी गई है।

CG News फेडरेशन की तरफ से की गई थी मांग

आवेदन की समय सीमा बढ़ाने को लेकर फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव को पत्र लिखा था। GAD सचिव रजत बंसल को लिखे पत्र में कमल वर्मा ने कहा था कि गैर राज्य प्रशासनिक सेवा संवर्ग से भारतीय प्रशासनिक सेवा संवर्ग में जाने के लिए आवेदन पत्र 6 जून 2025 तक आमंत्रित किये गये हैं।

यह पत्र बहुत विलंब से प्रसारित हुआ है और यह पत्र अभी तक मैदानी इलाकों कलेक्टर और अन्य कार्यालयों तक पहुँचा भी नहीं है। उक्त स्थिति में योग्य प्रशासनिक अधिकारियों, योग्य गैर राज्य प्रशासनिक सेवा संवर्ग के अधिकारियों का आवेदन पत्र भरना बहुत कठिन हो रहा है और योग्य अधिकारी इस अवसर से वंचित हो जा रहे हैं।

कमल वर्मा ने आग्रह किया था कि गैर राज्य प्रशासनिक सेवा संवर्ग से भारतीय प्रशासनिक सेवा संवर्ग में आवेदन पत्र आमंत्रित करने की अंतिम तिथि 6 जून 2025 के स्थान पर कृपया 8 जुलाई 2025 करने की कृपा करें ।

Exit mobile version