CG News रायपुर। छत्तीसगढ़ में तहसलदारों के आंदोलन का कर्मचारी- अधिकारी फेडरेशन ने समर्थन किया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के सचिव राजेश चटर्जी, नवा रायपुर संयोजक संतोष कुमार वर्मा के नेतृत्व में फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने तूता धरनास्थल पहुंचकर फेडरेशन की ओर से अपना समर्थन प्रकट किया गया।
फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने बताया कि इस अवसर पर छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार लहरे को संघ की 17 सूत्रीय मांगों के समर्थन में आधिकारिक समर्थन पत्र सौंपा गया। फेडरेशन ने इस आंदोलन को न्यायसंगत और कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए आवश्यक बताते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
फेडरेशन की तरफ से सौंपे गए समर्थन पत्र में कहा गया है कि आपके संघ द्वारा अपने संवर्ग के मौलिक अधिकारों, संसाधनों की कमी, मानवीय संसाधन, तकनीकी सुविधाएं, सुरक्षा, शासकीय वाहन सहित कुल 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जो आंदोलन प्रारंभ किया गया है. यह वर्तमान परिस्थितियों में पूरी तरह न्यायोचित, आवश्यक एवं आयंत प्रासंगिक है।
प्रदेश के तहसीलदारों की ज्वलंत समस्थाओं के समाधान के लिए आपका यह संघर्ष सराहनीय और प्रशंसनीय है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फंडरेशन इस आंदोलन का पूर्ण समर्थन करता है एवं इस संघर्ष में आपके साथ खड़ा है।
फेडरेशन प्रदेश के समस्त शासकीय सेवकों, अधिकारियों एवं संगठनों से अपील करता है कि वे इस न्यायोचित आंदोलन में सहभागी बनें एवं संवैधानिक और लोकतांत्रिक तरीके से संघ की मांगों की मजबूती प्रदान करें। आपके संघर्ष को हमारी पूरी नैतिक और सांगठनिक एकजुटता प्राप्त है।
बतादें कि कर्मचरी- अधिकारी फेडरेशन राज्य के कर्मचारियों और अधिकारियों के संगठन का सबसे बड़ा संयुक्त संगठन है। इसमें 100 से ज्यादा संगठन शामिल है। प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा के नेतृत्व में फेडरेशन कर्मचारियों के लिए लगातार सक्रिय रहता है।