Site icon Chatur Post

CG News ऑनलाइन आधारबेस अटेंडेंस में फेडरेशन ने गिनाई 12 खामिया, सरकार से किया पुर्नविचार का आग्रह

Mantralya

CG News रायपुर। छत्‍तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने मुख्‍य सचिव को पत्र लिखकर ऑनलाइन आधारबेस अटेंडेंस सिस्‍टम पर सवाल खड़ा किया है। फेडरेशन ने करीब 12 बिंदुओं पर सिस्‍टम की कमियां और दिक्‍कतें गिनाते हुए इस पर पुर्नविचार करने का आग्रह किया है।

 फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने मुख्‍य सचिव को लिखे पत्र में कहा कि यह अव्यवहारिक होने के कारण प्रदेश के कर्मचारियों और अधिकारियों को कियान्वयन करने में काफी असुविधा हो रही हैं।

छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन से संबद्ध विभिन्न कर्मचारी संगठनों के माध्यम से प्राप्त जानकारी अनुसार ऑनलाइन आधारबेस अटेंडेंस के कियान्वयन में निम्नानुसार कठिनाईयों आ रही है:-

1. छत्तीसगढ़ राज्य में प्रत्येक जगहों पर मोबाईल नेटवर्क / कनेक्टीविटी उपलब्ध नहीं रहती है। ऐसे में मोबाईल पर उपस्थिति दर्ज करना संभव नहीं होगा।

2. मैदानी कर्मचारियों को सप्ताह में तीन दिन अपने क्षेत्रों का दौरा करना होता है। इसके साथ विभिन्न बैठकों व प्रशिक्षण समय-समय पर दिए गए मौखिक आदेशों / आपातकालीन स्थितियों में तत्काल उपस्थित होना होता है। इन परिस्थितियों में आधारबेस उपस्थिति दर्ज कराना असंभव है।

3. सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य  केंद्रों में ओपीडी का समय दो पाली में होता है। एक दिन में दो बार उपस्थिति और दो बार रवानगी दिखाना होगा, जो आनलाईन संभव नहीं होगा।

यह भी अवगत कराना चाहता है कि दुर्गम कठिन और कठिनतम क्षेत्रों में आवागमन सुगम नहीं है, जिसके कारण उपस्थिति दर्ज कराने के लिए मानसिक दबाव बना रहेगा, जिससे दुर्घटना होने की संभावना बनी रहेगी।

4. अस्पतालों में ओपीडी अवधि का समय अलग-अलग होने कारण आधारबेस उपस्थिति दर्ज कराना असंभव है।

5. ऑनलाइन अटेंडेंस उपस्थिति आधारबेस है, जिससे साईबर काईम होने की आशंका होगी। चूंकि सभी कर्मचारी / अधिकारियों का आधारकार्ड बैंक से लिंक है। अतः आर्थिक नुकसान होने की स्थिति में नुकसान की भरपाई कार्यालय प्रमुख को वहन करने की जवाबदेही लेनी होगी।

6. सभी कर्मचारियों का मोबाईल इस स्तर का नहीं है, जो इस एप का सूचारू रूप से संचालन कर सकें।

7. कई शासकीय सेवकों के पास गुणवत्ता वाला मोबाईल नहीं होने के कारण ऑनलाइन आधारबेस सिस्टम संचालित किया जाना संभव नहीं है।

8. शासन द्वारा जारी आदेश में कार्यालयीन अवधि के उपरांत शासकीय सेवकों द्वारा किए गए अतिरिक्त समय का समायोजन का उल्लेख नहीं है। अतः प्रतिमाह के कुल समयावधि की गणना में इसे शामिल किया जाए।

9. ऑनलाइन आधारबेस अटेंडेंसशीट का प्रयोग सूचना के अधिकार अंतर्गत प्राप्त कर दुरूपयोग किये जाने की संभावना बनी रहेगी।

10. विभिन्न विभागों द्वारा ई-ऑफिस के माध्यम से ऑनलाइन के माध्यम से कार्य संपादन किया जा रहा है। शासन के निर्देश अनुसार शासकीय सेवकों द्वारा कार्यालयीन अवधि के पश्चात एवं अवकाश के दिनों में भी शासकीय कार्यो का संपादन कराया जा रहा हैं, ऐसी स्थिति में आधारबेस अटेंडेंस अप्रासंगिक है।

11. कार्यालयीन अवधि पश्चात् भी शासकीय कार्यो का संपादन करना होता है, ऐसी स्थिति में प्रोत्साहन भत्ता की व्यवस्था की जानी चाहिए।

12. नवा रायपुर स्थित विभागाध्यक्ष कार्यालयों एवं अन्य कार्यालयों में कार्यरत अधिकांश अधिकारी व कर्मचारी पुराना रायपुर से आवागमन करते है तथा आवश्यकता अनुसार कार्यालयीन समय के पश्चात भी कार्य करते हैं। पुराने रायपुर से आवागमन करने में वाहन की उपलब्धता/वाहन की खराबी जैसे कारणों से समयबद्वता निर्धारित करना अव्यवहारिक हैं।

Exit mobile version