CG News छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने मोदी की गारंटी लागू करने की मांग को लेकर 29 से 31 दिसंबर तक तीन दिन हड़ताल का ऐलान किया है। आंदोलन को सफल बनाने के लिए बैठकों का दौर जारी है। 13 दिसंबर को संभाग स्तरीय बैठक दुर्ग में होगी। उससे पहले दुर्ग इकाई ने अपील जारी की है।
जैसा कि आपको विदित ही है कि इस प्रदेश के अधिकारी व कर्मचारियों व पेंशनरों को केंद्र की तिथि से महंगाई भत्ता व महंगाई राहत प्राप्त नहीं हो रहा है जबकि महंगाई दर लगातार बढ़ रही है ऐसी स्थिति में कर्मचारियों को बहुत ज्यादा आर्थिक नुकसान हो रहा है।
इस सरकार ने सत्ता में आने से पूर्व कर्मचारियों के मंच और अपने घोषणापत्र में मोदी की गारंटी मतलब गारंटी पूरा होने की गारंटी के नाम से प्रदेश के कर्मचारियों को केंद्र की तिथि से महंगाई भत्ता पूर्व की एरियर्स राशि सहित देने का वादा किया था।
इस सरकार का लगभग दो वर्ष का कार्यकाल पूरा हो गया है,लेकिन महंगाई भत्ता के लिए की गई घोषणा, चार स्तरीय समयमान वेतनमान लागू करने क्रियान्वयन और सातवें वेतनमान के अनुसार गृहभाड़ा भत्ता सहित अन्य भत्तों के पुनरीक्षण पर अमल नहीं किया जा रहा है।
हम अभी भी केंद्रीय कर्मचारियों से 3% प्रतिशत पीछे हैं। देश के अन्य भाजपा शासित राज्य अपने कर्मचारियों को केंद्र के समान जुलाई 2025 से महंगाई भत्ते के भुगतान का घोषणा/आदेश कर चुकी हैं। इसके साथ ही हमारी सरकार ने प्रदेश के अनियमित और संविदा कर्मचारियों को भी कमेटी गठित कर 100 दिनों के भीतर नियमित करने का वादा किया था जिस पर भी निर्णय नहीं लिया गया है।
छत्तीसगढ़ राज्य बनने पर प्रदेश के कर्मचारियों को उम्मीद थी कि मध्यप्रदेश से बेहतर आर्थिक स्थिति होगी लेकिन 25 साल बाद भी कर्मचारियों की आर्थिक समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ।
यहां यह भी उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश जैसा बड़ा राज्य जहां कर्मचारियों की संख्या 25 लाख से अधिक है, वहां की सरकार अपने अधिकारी और कर्मचारियों को केंद्र की तिथि जुलाई 2025 से 58% महंगाई भत्ता की घोषणा के साथ ही बोनस तथा पेंशनर्स को महंगाई राहत भी दे रही है।
अतः सरकार के कर्मचारियों के लिए की गई घोषणा के सभी मुद्दों को लेकर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेसन और फेडरेसन से संबद्ध संगठनों के सभी पदाधिकारी अपने विभागीय कर्मचारी साथियो सहित 13 दिसंबर को बैठक दोपहर 12.00 बजे जिला पंचायत सभागार-दुर्ग मे उपस्थित होने विशेष आग्रह है l
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेसन के मीडिया प्रभारी भानु प्रताप यादव ने बताया कि राजेश चटर्जी संयोजक कर्मचारी अधिकारी फेडरेसन दुर्ग, विजय लहरे महामंत्री छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ और जिला संयोजक कर्मचारी अधिकारी फेडरेसन दुर्ग, अनुरूप साहू महासचिव कर्मचारी अधिकारी फेडरेसन दुर्ग,प्रदीप सिं ह चौहान (बाबा भाई) प्रांतीय उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ,
मनीष तिवारी संभागीय अध्यक्ष जीएसटी कर्मचारी संघ दुर्ग, भानु प्रताप यादव जिलाध्यक्ष छग प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ दुर्ग और मीडिया प्रभारी फेडरेसन दुर्ग, शिव दयाल घृतलहरे सचिव छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ -दुर्ग, गौरीशंकर रावना, धर्मेन्द्र देशमुख, सूखेन्द्र देवांगन, अशोक गुप्ता, दीपक दुबे, प्रीतम साहू. मोतीराम खिलाड़ी ने सभी साथियों से यह अपील की है।