Site icon Chatur Post

CG News डिप्‍टी कलेक्‍टरों का ट्रांसफर: हटाए गए स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री के OSD  

CG News  रायपुर। सरकार ने राज्‍य प्रशासनिक सेवा के अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है। इसमें आधा दर्जन से ज्‍यादा जिलों के डिप्‍टी कलेक्‍टर प्रभावित हुए हैं।

राज्य सरकार ने ट्रांसफर के बाद ज्वाईनिंग न करने पर बड़ा फैसला लेते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के 11 अधिकारियों को एकतरफा कार्यमुक्त कर दिया है। 3 जनवरी 2025, 17 जनवरी 2025 और 23 जनवरी 2015 को राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला किया था। इनमें से तीन महीना गुजर जाने के बाद भी 11 अधिकारी अपने नए कार्यस्थल पर ज्वाईनिंग नहीं दी थी। इनमें स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के पीएस संजय मरकाम भी शामिल हैं।

सामान्‍य प्रशासन विभाग से जारी आदेश के अनुसार प्रकाशचंद्र कोरी साप्रवि. (कक्ष-4) से उप संचालक, खेल एवं युवा कल्याण संचालनालय पदस्‍थ किया गया है।  

बलौदाबाजार भाटापार के अपर कलेक्‍टर भूपेन्द्र अग्रवाल को अपर कलेक्टर, बीजापुर बनाया गया है। संजय कुमार मरकाम विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, मंत्री स्वास्थ्य से संयुक्त कलेक्टर, सूरजपुर पदस्‍थ किया गया है।  

CG News  इसी तरह अमित कुमार श्रीवास्तव डिप्टी कलेक्टर, बलरामपुर रामानुजगंज  से डिप्टी कलेक्टर, जशपुर  और रूचि शार्दुल, राप्रसे डिप्टी कलेक्टर, कोरबा से डिप्टी कलेक्टर, कबीरधाम स्‍थानांतरित किया गया है।

नीरनिधि नन्देहा डिप्टी कलेक्टर, जांजगीर चांपा  से डिप्टी कलेक्टर, बलरामपुर रामानुजगंज, आकांक्षा नायक डिप्टी कलेक्टर, कबीरधाम से डिप्टी कलेक्टर, कोंडागांव और पीयूष तिवारी डिप्टी कलेक्टर, बिलासपुर से डिप्टी कलेक्टर, धमतरी पदस्‍थ किया गया है।  

वहीं, अपूर्व प्रियेश टोप्पो उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर से अपर कलेक्टर, रायगढ़, वेदनाथ चंदवंशी क्षेत्रीय उपायुक्त, भू-अभिलेख, बिलासपुर से डिप्टी कलेक्टर, बलरामपुर रामानुजगंज और नेहा भेड़िया उपायुक्त, भू-अभिलेख नवा रायपुर अटल नगर से डिप्टी कलेक्टर, गरियाबंद भेजा गया है।

Exit mobile version