CG News रायपुर। छत्तीसगढ प्रदेश कोषालयीन शासकीय कर्मचारी संघ ने कोषालय के अफसरों पर कर्मचारियों के अधिकारों का हनन करने का आरोप लगाया है। संघ के प्रांतीय प्रवक्ता रूपेन्द्र कुमार साहू ने बताया कि प्रदेश के कई कोषालय अधिकारियों द्वारा कोषालयीन लिपिकों के अधिकारों का हनन किया जा रहा है जिससे कोषालयीन लिपिकों में रोष व्याप्त हो रहा है। इसके लिए संगठन द्वारा विशेष सचिव, वित्त विभाग एवं संचालक, कोष एवं लेखा को पत्र प्रेषित किया गया है। जिससे जिला कोषालय रायपुर में डाटाएंट्री आपरेटर से लिपिकीय कार्य, इन्द्रावती कोषालय नया रायपुर में डाटाएंट्री आपरेटर को लिपिकीय कार्य, जिला कोषालय कवर्धा में डाटाएंट्री आपरेटर को लिपिकीय कार्य, जिला कोषालय जगदलपुर में डाटाएंट्री से लिपिकीय कार्य और भी प्रदेश अन्य कोषालयों में भी कराया जा रहा है। साथ ही लिपिकों को उनके मुख्य कार्य से पृथक कर कोषालय अधिकारियों और डाटाएंट्री आपरेटर मिल कर कोषालय का संचालन कर रहे है।
जबकि डाटाएंट्री आपरेटरों को नियमों ज्ञान नहीं होता है न ही वे लेखा प्रशिक्षत होते है। वित्त विभाग के पत्र अनुसार लिपिकों का कार्य मुख्य रूप से नस्तियों का प्रस्तुतीकरण, नस्तियों का संधारण, रख रखाव, पत्राचार करना और नियमों के अनुरूप कार्य करना होता है। डाटाएंट्री आपरेटर का कार्य डाटाएंट्री करना, डाटा का विश्लेषण करना, मुख्यतः तकनीकी स्वरूप कार्य होता है । (छत्तीसगढ़ शासन, वित्त विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के पत्र क्रमांक 839/472/वि/नि/चार/2024 नवा रायपुर अटल नगर दिनांक 01.11.2024 के अनुसार)
कोषालय अधिकारियों द्वारा डाटाएंट्री आपरेटर को देयक पारित शाखा, सीपीएस ओपीएस शाखा, पेशन शाखा, ई- पेमेंट कार्य आवंटित किया गया है। भंडार शाखा का भी कार्य आवंटित किया जाता है। साथ ही कोषालय अधिकारी के द्वारा पारित देयकों को पारित करने का कार्य भी किया जाता है और डाटाएंट्री आपरेटर को आंवंटित कार्य भी बिना सहायक कोषालय अधिकारियों के परीक्षण के सीधे कोषालय अधिकारियों के द्वारा पारित किया जाता है। कोषालय संहिता के नियमों का स्पष्ट उल्लधन किया जा रहा है ।
वित्त विभाग के पत्र के कंडिका क्रमांक 05 में ई पेमेंट कार्य करने के लिए सहायक कोषालय अधिकारी को दिए जाने का उल्लेख किया गया है उक्त आदेश का भी कोषालय अधिकारियों द्वारा स्पष्ट उल्लधन किया जा रहा है । (छत्तीसगढ़ शासन, वित्त विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर के पत्र क्रमांक 1737/वित्त/ब-4/संसा./2024 नवा रायपुर अटल नगर दिनांक 07.06.2024 के अनुसार) इस संबंध में कार्यवाही नही किया गया तो प्रदेश के समस्त कोषालयीन कर्मचारी आंदोलन करने के लिए बाध्य होगें ।