
CG News रायपुर। अमेरिका- इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध की वजह से बड़ी संख्या में भारतीय खाड़ी देशों में फंसे हैं। इसकी वजह से वहां फंसे लोगों के साथ ही यहां उनके परिजनों की भी चिंता बढ़ी हुई है। ऐसे में विष्णुदेव साय सरकार ने उनकी मद्द के लिए बड़ी पहल की है।
नोडल अफसर की नियुक्ति
युद्ध क्षेत्र में फंसे लोगों की मद्द के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने नोडल अफसर की नियुक्ति की है। इसके साथ ही सरकार ने उस अफसर का नंबर भी जारी कर दिया है, ताकि आपात स्थिति में लोग संपर्क कर सकें।
इन्हें बनाया गया नोडल अफसर
छत्तीसगढ़ सरकार ने लेखा अजगल्ले को नोडल अफसर के रुप में नामित किया है। सुश्री अजगल्ले नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ भवन में स्थित आयुक्त कार्यालय में लॉयजन अधिकारी के रुप में पदस्थ हैं।
सहायता और समन्वय की जिम्मेदारी
इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग से जारी आदेश के अनुसार लेखा अजगल्ले को सहायता और समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पश्चिम ऐशिया में चल रहे संघर्ष को देखते हुए सरकार ने लेखा अजगल्ले की यह नियुक्ति की है।
10 दिन से जारी है संघर्ष
बता दें कि 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर हमला कर दिया था। इसके जवाब में ईरान भी मोर्चा खोल दिया है। ईरान ने खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी बेस पर हमला बोल दिया है। ईरान की तरफ से खाड़ी देशों पर किए जा रहे हमले से वहां बड़ी संख्या में भारतीय फंस गए हैं।
उड़ाने हो रही हैं प्रभावित
इस युद्ध का सबसे ज्यादा असर हवाई सेवा पर पड़ा है। खाड़ी देशों की विमान सेवा गंभी रुप से प्रभावित हुई। इससे नौकरी और पर्यटन के सिलसिले में खाड़ी देशों की यात्रा में गए लोग वहीं फंस गए हैं। भारत सरकार की तरफ से उन्हें निकालने की कोशिश की जा रही है।
अफीम की खेती पर गरमाया सदन: 📍कांग्रेस के 29 विधायक हुए निलंबित, महंत और बघेल ने सरकार पर साधा निशाना





