कर्मचारी हलचल

CG News …तो एक मंच पर नजर आएंगे छत्तीसगढ़ के सभी कर्मचारी- अधिकारी संगठन: बन रही बड़ी रणनीति

CG News  रायपुर । प्रदेश की कर्मचारी जगत में यदि आने वाले दिनों में सबकुछ ठीक-ठाक रहा तो प्रदेश के सभी संगठन एक सूत्री मांगों को लेकर एक मंच पर दिखाई देंगे। 

प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष करन सिंह अटेरिया के द्वारा एक मांग एक मंच पर सभी संगठनों को लाने के लिए बैठक आहूत की गई। इस अवसर पर कर्मचारी जगत में उल्लेखनीय योगदान के लिए विद्याभूषण दुबे सहित अन्य लोगों को शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया ।

एक मंच पर लाने का प्रयास

 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री अतरिया ने कहा कि पूर्व और वर्तमान सरकार ने लगभग 79 महीने के डीए ऐरियर तथा मंहगाई राहत से वंचित किया है । इस कारण हमारे संगठन द्वारा सभी संगठनों के अध्यक्षों, संयोजकों को  समन्वय स्थापित करने तथा आपसी मतभेद  दूर कर डी ए ऐरियर और मंहगाई राहत की एक सूत्रीय मांग के लिए रणनीति बनाने हेतु एक मंच पर लाने का प्रयास किया गया है।  उन्होंने कहा कि महंगाई भत्ता एरियर्स की एक सूत्रीय मांग का लगभग सभी संगठनों द्वारा समर्थन किया गया और इस मुद्दे के लिए रणनीति बनाने की लिए राजपत्रित अधिकारी संघ के अध्यक्ष कमल वर्मा ने शीघ्र ही सभी संगठनों की बैठक आयोजित करने की बात कही।

CG News एक मांग एक मंच

    बैठक को संबोधित करते हुए लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष संजय सिंह ठाकुर कहा कि जिस तरह लिपिक अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करता है उसी तरह सभी कैडर संगठनों को अपनी अपनी मांग खुद उठाना चाहिए । प्रदेश कोषालयीन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा डी ए ऐरियर के एक सूत्रीय मांग का तन मन धन से सहयोग करने की बात कही गई। पेंशनर संघ की ओर से डीपी मनहर द्वारा प्रदेश के डेढ़ लाख पेंशनधारी साथी इस एक सूत्रीय मांग से सहमत हैं और सभी संगठनों द्वारा इस बनाई जाने बाली रणनीति में हम पूरी तरह से सहयोग करेंगे। 

CG News शाल और श्रीफल से सम्‍मान

बैठक के मार्गदर्शक  विद्या भूषण दुबे ने अपने विचार रखते हुए सभी संगठनों को एक मांग पर एक मंच पर एकजुट होने पर जोर दिया। बैठक में प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष वी एल पटेल और  श्याम लाल साहू द्वारा बैठक में उपस्थित सभी संगठनों के अध्यक्षों एवं आयोजकों के द्वारा संगठन में योगदान देने वाले पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं को शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

ये हुए शामिल

बैठक में नवीन शिक्षक संघ की ओर से कोरबा जिला अध्यक्ष चन्द्रिका पांडे, चंद्रेश कुमार दुवे, जय प्रकाश झा, शशीकांत जायसवाल, राज्य कर्मचारी संघ की ओर से प्रांतीय संयोजक अंजोर दास खुंटे, राहुल मिश्रा, छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ की ओर से रतन लाल कैवर्त, परमानंद शर्मा, संतोष वर्मा, सुरेश कुमार ढीढी आदि अधिकारी कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Back to top button