Site icon Chatur Post

CG Police: छत्‍तीसगढ़ पुलिस को मिला राष्‍ट्रपति का कलर्स पुरस्‍कार, जानिए.. क्‍या है यह कलर्स पुस्‍कार और क्‍यों दिया जाता है..

CG Police:  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ पुलिस ने राष्‍ट्रीय स्‍तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। राष्‍ट्रपति की तरफ से राज्‍य पुलिस को राष्‍ट्रपति का कलर्स पुरस्‍कार देने की घोषणा की गई है। राज्‍य पुलिस को मिले इस सर्वोच्‍च सम्‍मान के लिए छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यंत्री विष्‍णुदेव साय ने राष्‍ट्रपति के प्रति आभार व्‍यक्‍त करने के साथ ही राज्‍य पुलिस को बधाई दी है।

जानिए… क्‍या है कलर्स पुरस्‍कार

भारत में पुलिस और अर्द्ध‍सैनिक बलों को दिया जाने वाला यह सर्वोच्‍च सम्‍मान है। यह राज्‍य पुलिस या अर्द्ध सैनिक बलों को उनके सर्वश्रेष्‍ठ और सर्वोच्‍च कार्य के लिए निशान के रुप में दिया जाता है। जिस राज्‍य पुलिस या अर्द्घ सैनिक बल को यह सम्‍मान दिया जाता है वे कलर्स पुरस्‍कार के निशान (लोगो) को अपनी वर्दी के बाएं हाथ की आस्‍तीन पर लगाते या पहनते हैं।

CG Police:   अब तक किन-किन राज्‍यों को मिल चुका है यह सम्‍मान

राष्‍ट्रपति के कलर्स पुरस्‍कार की स्‍थापना 1951 में की गई। राष्‍ट्रपति कलर्स 2023 में हरियाणा पुलिस को मिला था। सबसे पहले 1952 में यह पुरस्‍कार उत्‍तर प्रदेश पुलिस को दिया गया था। यूपी पुलिस को यह सम्‍मान 23 नवंबर को दिया गया था। इस वजह से यूपी पुलिस 23 नवंबर को झंडा दिवस मनाती है।

1954 में दिल्‍ली पुलिस को राष्‍ट्रपति के कलर्स सम्‍मान से पुरस्‍कृत किया गया। 1961 में महाराष्‍ट्र पुलिस को यह सम्‍मान दिया गया। 2003 में जम्‍मू- कश्‍मीर, 2012 में त्रिपुरा पुलिस, 2019 में गुजरात पुलिस, 2021 में हिमाचल प्रदेश पुलिस और 2022 में तमिलनाडू पुलिस और असम पुलिस को यह सम्‍मान मिल चुका है।  यह पुरस्‍कार भव्‍य समारोह में दिया जाता है। छत्‍तीसगढ़ पुलिस को यह सम्‍मान कब मिलेगा, इसकी तारीख अलग से तय की जाएगी।

नक्‍सलवाद के मोर्च पर बड़ा बलिदान देने वाली छत्‍तीसगढ़ पुलिस के लिए यह सम्‍मान बड़ी उपलब्धि है। राज्‍य बनने के बाद से अब तक नक्‍सली मोर्चे पर राज्‍य पुलिस के सैकड़ों जवान और अफसर शहीद हो चुके हैं। लेकिन अब नक्‍सल मोर्चे पर भी परिस्थितियां तेजी से बल रही हैं। पुलिस अब नक्‍सलियों पर भारी पड़ रही है। इसकी वजह से नक्‍सलवाद का दायरा तेजी से घट रहा है।

CG Police:   बताते चले कि  इसी महीने छत्‍तीसगढ़ पुलिस ने नक्‍सल मोर्चे पर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस जवानों ने मुठभेड़ में एक साथ 38 नक्‍सलियों को मार गिराया है। इसमें कई बड़े नक्‍सली भी शामिल हैं। इन सभी पर ढाई करोड़ से ज्‍यादा का पुरस्‍कार घोषित था। छत्तीसगढ़ ही देश के इतिहास में इससे पहले किसी भी राज्‍य में नक्‍सल मोर्चे पर इतनी बड़ी सफलता हासिल नहीं की थी। इसी साल एक बड़े ऑपरेशन में पुलिस ने 28 नक्‍सलियों को मार गिराया था।

सरकारी छुट्टियों की घोषणा, देखिए..2025 में कब-कब रहेगा सरकारी अवकाश

Exit mobile version