Site icon Chatur Post

CG Police डीजीपी गौतम ने पुलिस वालों को कराया इस‍ बड़ी जिम्‍मेदारी का अहसास, बोले…

CG Police डीजीपी गौतम ने पुलिस वालों को कराया इस‍ बड़ी जिम्‍मेदारी का अहसास, बोले...

CG Police  रायपुर। पुलिस मुख्‍यालय में दिव्यांग बच्चों के संरक्षण पर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें DGP अरूणदेव गौतम ने कहा कि वर्तमान समय में बच्‍चों को संरक्षित रखने की अतिरिक्‍त जिम्‍मेदारी पुलिस पर है। सेफगार्डिंग इन्टरेस्टऑफ चिल्ड्रन विथ डिसेबिलिटिस विषय पर Chhattisgarh Police और UNICEF के संयुक्त तत्वाधान में इस एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

पुलिस की जवाबदारी ज्‍यादा

DGP  गौतम ने कहा कि समय में समाज में अत्यधिक परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं। इसमें संयुक्त परिवारों व सामाजिक संस्थाओं का विघटन प्रमुख है। डीजीपी ने कहा कि इसके कारण बच्चों को घर व समाज से वह सर्पोट नही मिल पाता, जिसकी उसे आवश्यकता होती है।

गौतम ने कहा कि ऐसी स्थिति बच्चों को संरक्षित रखने की अतिरिक्त जिम्मेदारी Police पर आ जाती है।  पुलिस को कानून के पार जाकर बच्चों को समझना आवश्यक  है, ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो सके।

इसके लिए सभी स्टेक होल्डर्स का सपोर्ट व भागीदारी अति आवश्यक है।  पुलिस को यथोचित पहल भी करनी होगी, क्योंकि ऐसे प्रकरणों में पुलिस फर्स्ट रिस्पांडर होती है, जिसके कारण जवाबदेही ज्यादा होती है।

CG Police  आईजी अजय यादव ने बताया कार्यशाला का उद्देश्‍य

कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर IG अजय यादव ने कार्यशाला के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बालसंरक्षण की दिशा में लगातार कार्यशालाएं आयोजित की जा रही है।

इसी कड़ी में जिलों में पदस्थ विशेष किशोर पुलिस इकाई (SJPU) और बाल कल्याण पुलिसअधिकारी (CWPO) सहित अन्य पुलिस अधिकारियों के लिए दिव्यांग बच्चों के अधिकारों के संरक्षण के लिए विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया है।

इस कार्यशाला में एक ओर जहां दिव्यांग बच्चों से संबंधित प्रकरणों की विवेचना कैसी की जानी है वहीं दूसरी ओर पुलिस की संवेदनशीलता ऐसे बच्चों के साथ कैसी होनी चाहिए, इस पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

कार्यशाला में ये संस्‍थाएं हुईं शामिल

प्रशिक्षण सत्र के दौरान आस्था आर्गनाईजेशन, नई दिल्ली से विषय विशेषज्ञ प्रतीक अग्रवाल व समाज कल्याण विभाग के सहायक संचालक कमल सिंह भदोरिया ने प्रतिभागियों को महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए दिव्यांगता के इतिहास, समाज की जवाबदेही, मौजूद कानूनी प्रावधानों, पुलिस के कर्तव्य सहित दिव्यांगजन के लिए राज्य व केन्द्र सरकार की प्रचलित और आगामी  योजनाओं पर प्रकाश डाला गया।

CG Police  शामिल हुए 135 पुलिस अफसर

कार्यशाला में विभिन्न जिलों व पुलिस मुख्यालय के 25 राजपत्रित अधिकारियों सहित कुल 135 पुलिस अधिकारियों ने भाग लेकर इसका लाभ उठाया। इस अवसर पर सहायक पुलिस महानिरीक्षक पूजा अग्रवाल, Child Protection Officer, UNICEF चेतना देसाई सहित पुलिस मुख्यालय के अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version