Site icon Chatur Post

CG Police पुलिस कमिश्‍नरी की अधिसूचना जारी: शहर के 21 और ग्रामीण के 12 थाने शामिल, CP और  ACP के साथ 3 DCP

CG Police  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्‍नरी व्‍यवस्‍था लागू कर दी गई है। बुधवार की रात में सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। पुलिस कमिश्‍नरी में रायपुर शहर के 21 थाने शामिल किए गए हैं। बाकी 12 थानों को रायपुर ग्रामीण पुलिस जिला बना दिया गया है।

जानिए- रायपुर पुलिस कमिश्‍नरी में कौन- कौन से थाने हैं शामिल

1. सिविल लाईन

2. देवेन्द्र नगर

3. तेलीबांधा

4. कोतवाली

5. गंज

6. मौदहापारा

7. गोल बाज़ार

8. पुरानी बस्ती

9. डी.डी. नगर

10. आमानाका

11. आज़ाद चौक

12. सरस्वती नगर

13. कबीर नगर

14. राजेन्द्र नगर

15. मुजगहन

16. टिकरापारा

17. उरला (नगर पालिक निगम बीरगांव के अंतर्गत आने वाला क्षेत्र)

18. खमतराई

19. गुढ़ियारी

20. पंडरी

21. खम्हारडीह

रायपुर ग्रामीण

1. विधानसभा

2. धरसींवा

3. खरोरा

4. तिल्दा नेवरा

5. माना

6. मंदिर हसौद

7. आरंग

8. नवा रायपुर

9. राखी

10. अभनपुर

11. गोबरा नवापारा

12. उरला (नगर पालिक निगम बीरगांव के बाहर आने वाला क्षेत्र)

आईजी रैंक के होगें कमिश्‍नर

रायपुर के पुलिस कमिश्‍नर (CP) आईजी रैंक के होगे।  सीपी के बाद अतिरिक्‍त पुलिस आयुक्‍त (ACP) होगे। एसीपी डीआईजी रैंक के होगें। इनके अंडर में तीन पुलिस उपायुक्‍त (DCP) होगें।

इनके साथ तीन अतिरिक्‍त पुलिस उपायुक्‍त ये एएसपी रैंक के होगें। सात सहायक पुलिस आयुक्‍त के सात पद स्‍वीकृत किए गए हैं। ये डीएसपी रैंक के होगें। कुल 21 वरिष्‍ठ रैंक के पद स्‍वीकृत किए गए हैं।

तीन हिस्‍सों में बटेगा पूरा क्षेत्र

पुलिस कमिश्‍नरी में शामिल 33 थाना क्षेत्रों को तीन हिस्‍सों में बांटा जाएगा। इन्‍हें मध्‍यम, पश्विम और उत्‍तर नाम दिया गया है। इनकी जिम्‍मेदारी पुलिस उपायुक्‍त संभालेगें। तीनों जिलों में एक-एक अतिरिक्‍त पुलिस उपायुक्‍त का पद स्‍वीकृत किया गया है।

सात सहायक आयुक्‍त

तीनों जिलों में कुल सात सहायक आयुक्‍त के पद स्‍वीकृत किए गए हैं। इनमें सिविल लाइन, कोतवाली, पुरानी बस्‍ती, आजाद चौक, राजेंद्र नगर, उरला और पंडरी शामिल है।  

Exit mobile version