October 18, 2024

Chatur Post

केवल सरोकार की खबर

CG Police SI Bharti: छत्‍तीसगढ़ पुलिस में भर्ती: इसी महीने जारी होगा विज्ञापन, इस बार यहां जमा होगा आवेदन..

1 min read
CG Police SI Bharti: छत्तीिसगढ़ पुलिस में भर्ती: इसी महीने जारी होगा विज्ञापन, इस बार यहां जमा होगा आवेदन..

CG Police SI Bharti: रायपुर। छत्‍तीसगढ़ सरकार ने राज्‍य पुलिस में  उप निरीक्षक (एसआई) संवर्ग में भर्ती को मंजूरी दी है। इस पुलिस भर्ती को वित्‍त विभाग से भी हरी झंडी मिल चुकी है। इसके साथ ही पुलिस मुख्‍यालय विज्ञापन जारी करने की तैयारी में है। इस बार आवेदन की प्रक्रिया व्‍यवसायिक परीक्षा मंडल (व्‍यापमं) के जरिये होगा।

पुलिस अफसरों के अनुसार आवेदन और लिखित परीक्षा की प्रक्रिया व्‍यापमं के माध्‍यम से कराने के संबंध में पीएचक्‍यू और व्‍यापमं के अधिकारियों के बीच बातचीत चल रही है। उम्‍मीद की जा रही है कि विज्ञापन इसी महीने जारी कर दिए जाएंगे।

छत्‍तीसगढ़ पुलिस में अलग-अलग 604 पदों पर होगी भर्ती

वित्‍त विभाग ने सितंबर में दो बार में राज्‍य पुलिस में 604 पदों पर भर्ती को मंजूरी दी है। पहले चरण में एसआई संवर्ग में 341 पदों पर भर्ती को मंजूरी दी गई थी।

इसमें 278 पद उप निरीक्षक (एसआई) के हैं। इसके साथ ही सूबेदार के 19 और उप निरीक्षक विशेष शाखा के 11 पद भी शामिल हैं। वित्‍त विभाग से दी गई भर्ती की अनुमति में प्‍लाटून कमांडर के 14 पदों के साथ 4 पद उप निरीक्ष अंगुल चिन्‍ह, प्रश्‍नाधीन दस्‍तावेज उप निरीक्ष का एक पद, उप निरीक्षक कप्‍यूटर के 5 पद शामिल हैं। इसके अलावा उप निरीक्षक साइबर क्राइम के भी 9 पद शामिल हैं।

इन 341 पदों के बाद वित्‍त विभाग की तरफ से सहायक उप निरीक्षक के 263 पदों पर भर्ती को भी मंजूरी दी गई है। इसमें कुछ पद रेंज स्‍तर के हैं, जबकि कुछ पुलिस मख्‍यालय के स्‍तर के हैं।

CG Police SI Bharti:  एसआई भर्ती के रिजल्‍ट का इंतजार

छत्‍तीसगढ़ पुलिस में 2018-2021 में हुई उप निरीक्षक संवर्ग में भर्ती की परीक्षा का रिजल्‍ट अब तक जारी नहीं हुआ है। रिजल्‍ट नवरात्र में जारी होने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन फिलहाल इसके लक्षण नहीं दिख रहे हैं।

बताते चले कि करीब 6 वर्ष से चल रही इस भर्ती में केवल रिजल्‍ट जारी करना बाकी है। इसके अतिरिक्‍त भर्ती की पूरी प्रक्रिया हो चुकी है। गृह मंत्री विजय शर्मा अभ्‍यर्थियों को दो-दो बार 15 दिन के भीतर रिजल्‍ट जारी करने का आश्‍वासन दे चुक हैं, लेकिन रिजल्‍ट जारी नहीं हो रहा है।

इससे अभ्‍यर्थी और उनके पालकों में नाराजगी बढ़ रही है। युवा फिर एक बार हाईकोर्ट जाने की तैयारी में है। इस बार कोर्ट की अवमानना की याचिका दाखिल करने पर विचार किया जा रहा है।

उल्‍लेखनीय है कि इस भर्ती को लेकर हाईकोर्ट में दाखिल सभी याचिकाओं का निराकरण हो चुका है। कोर्ट ने भी रिजल्‍ट जारी करने का निर्देश दे दिया है।

Copyright © All rights reserved. | Developed & Hosted By: Simpli Life .