CG Rajyotsav रायपुर पहुंचे PM मोदी: मंत्रियों ने किया Welcome देखिए- एयरपोर्ट पर स्‍वागत और रोड शो की तस्‍वीरें

schedule
2025-11-01 | 07:27h
update
2025-11-01 | 07:33h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

CG Rajyotsav रायपुर। छत्‍तीसगढ़ राज्‍य स्‍थापना की 25वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायपुर पहुंच चुके हैं। यहां एयरपोर्ट पर भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष किरण सिंहदेव के साथ मंत्रियों और पार्टी नेताओं ने उनका स्‍वागत किया।

CG Rajyotsav प्रधानमंत्री ने दी स्‍थापना दिवस की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्‍तीसगढ़ के लोगों को राज्‍य स्‍थापना दिवस की बधाई दी है। रायपुर पहुंचने से पहले उन्‍होंने सोशल मीडिया में पोस्‍ट करके बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने लिखा है कि छत्‍तीसगढ़ के सभी भाई- बहनों को राज्‍य स्‍थापना की 25वीं वर्षगांठ की अनेकानेक शुभाकमनाएं। पीएम ने लिखा है कि प्राकृति और संस्‍कृति को समर्पित यह प्रदेश आज प्रगति के नए मानदंड गढ़ने में जुटा है।

एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री का स्‍वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष विमान रायपुर एयरपोर्ट पर लैंड किया। विमानतल पर भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष के साथ केंद्रीय राज्‍य मंत्री तोखन साहू के साथ में राज्‍य के मंत्रियों ने उनका स्‍वागत किया। प्रधानमंत्री का स्‍वागत करने वालों में दोनों उप मुख्‍यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा के साथ मंत्री राम विचार नेताम, ओपी चौधरी, श्‍याम बिहारी जायसवाल व लक्ष्‍मी राजवाड़े समेत अन्‍य शामिल थे। रायपुर की मेयर मीनल चौबे ने भी पीएम का स्‍वागत किया।

CG Rajyotsav  एयरपोर्ट के बाहर लोगों की भीड़

एयरपोर्ट से निकल कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधे नया रायपुर स्थित सत्‍य साईं अस्‍पताल पहुंचे, जहां उन्‍होंने 2500 बच्‍चों से दिल की बात की।  इस दौरान प्रधानमंत्री ने कई बच्‍चों के साथ बेहद हल्‍के फुल्‍के अंदाज में बता किया। एयरपोर्ट से सत्‍य साईं अस्‍पताल के रास्‍ते में हजारों की संख्‍या में लोग प्रधानमंत्री को देखने के लिए खड़े थे।

ब्रम्हाकुमारी पहुंचे प्रधानमंत्री

श्री सत्‍य साईं अस्‍पताल से निकलकर प्रधानमंत्री मोदी इस वक्‍त ब्रह्माकुमारी पहुंच चुके हैं, जहां वे शांति शिखर का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के साथ राज्‍यपाल रमेन डेका, मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय और स्‍पीकर डॉ. रमन सिंह समेत अन्‍य भी मौजूद हैं।

Live :-‘Dil Ki Baat’: interaction with children successfully operated for heart diseases https://t.co/p7PLUFOGbA

— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) November 1, 2025

chatur postNovember 1, 2025
270 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
28.02.2026 - 02:59:53
Privacy-Data & cookie usage: