CG Rajyotsav  राज्योत्सव के मंच से पीएम ने राहुल गांधी पर साधा निशाना: जानिए- किस बात पर भाउक हुए मोदी

schedule
2025-11-01 | 14:35h
update
2025-11-01 | 14:35h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

CG Rajyotsav  रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर शनिवार को रायपुर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच दिवसीय राज्योत्सव का उद्घाटन  किया। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ के साथ अपने संबंधों और राज्य के विकास पर कई बातें कहीं।

राहुल गांधी पर साधा निशाना

राज्योत्सव में प्रदेशभर से पहुंची जनता को संबोधित करते हुए मोदी ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा। कहा कि आज जो लोग संविधान की किताब लेकर दिखावा करते हैं, उन्होंने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए आपके (बस्तर के लोगों) साथ दशकों तक अन्याय किया है। दशकों तक देश में शासन करने वाले आपको अपने हाल में छोडकर एसी कमरों में बैठकर जीवन का आनंद लेते रहे।

नक्सल ङ्क्षहसा का जिक्र करते इमोशन हुए मोदी

मोदी ने कहा कि माओवादी हिंसा के कराह रहे बस्तर के गांव और ग्रामीणों ने बहुत कुछ झेला है। एक वह दौर था जब दशकों तक माओवादी आतंक के कारण गांवों में सड़क नहीं थी। स्कूल नहीं खुल रहा था। शिक्षकों को मौत के घाट उतार दिया जाता था। बस्तरवासियों ने बहुत पीड़ा झेली है। उन्होंने कहा कि मोदी अपने आदिवासी भाई बहनों को हिंसा के खेल में झोंकने नहीं देगा। लाखों माता बहनों को अपने बच्चों के लिए रोने के लिए नहीं छोड़ सकता।

अपने मुझे सरकार चलाने का अवसर दिया

मोदी ने कहा कि साल 2014 में जब आपने सरकार चलाने का अवसर दिया तब हमने देश को माओवादी आतंकी से मुक्त कराने का संकल्प लिया था। खुशी इस बात की है कि छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक अब खत्म होने की कगार पर है। 125 जिले तब चपेट में थे अब सिर्फ तीन जिले बचे है। ये जिले भी जल्द मुक्त हो जाएगा।

CG Rajyotsav  जल्द खत्म होगा नक्सल हिंसा

माओवादी आतंक के खात्मे ने असंभव को संभव कर दिखाया है। अबूझमाड़ के गांव में आजादी के बाद पहली बार स्कूल बनाने का काम शुरू हुआ है। पूवर्ती गांव में विकास की बयार चल रही है। लाल झंडे की जगह हमारा तिरंगा शान से लहरा रहा है। बस्तर में डर नहीं उत्सव का माहौल है।

भाषण की शुरुआत छत्तीसगढ़ी में

राज्योत्स में प्रधानमंत्री ने अपने भाषण की शुरुआत ठेठ छत्तीसगढिय़ा अंदाज में किया। बोले छत्तीसगढ़ के जम्मो भाई बहिनी लइका सियान महातरी मन ला दोनों हाथ जोड़के जय जोहर आज छत्तीसगढ़ राज अपन गठन के 25 बछर पूरा करिस हे। ये मौका में जम्मो छत्तीसढिय़ा मन ला गाडा गाडा बधाई अऊ शुभकामना।

मोबाइल का फ्लैश लाइट से चमका सभा स्थल

प्रधानमंत्री ने खचाखच भीड़ भरी सभा में शामिल लोगों से कहा कि आप मोबाइल फोन निकालिए, फ्लैश लाइट चालू करिए। प्रधानमंत्री के आह्वान पर लोगों ने जैसे ही मोबाइल का फ्लैश लाइट जलाया प्रधानमंत्री ने कहा कि अगले 25 साल का सूर्योदय हो रहा है। आपके हथेली में नए सपनों को सूरज उगा है। नए युग के संकल्पों की रोशनी नजर आ रही है। यह आपके भाग्य का निर्माण करने वाली है।

CG Rajyotsav  25 साल में विकास का वटवृक्ष बन गया

मोदी ने कहा कि अटलजी की सरकार ने आपके सपने का छत्तीसगढ़ आपको सौंपा था। साथ ही ये संकल्प भी लिया था कि छत्तीसगढ़ विकास की नई बुलंदी छुएगा। आज जब मैं बीते 25 वर्षों के सफर को देखता हूं तो माथा गर्व से ऊंचा हो जाता है। 25 साल पहले जो बीज बोया गया था आज वह विकास का वटवृक्ष बन चुका है। राज्य विकास के पथ पर तेज गति से आगे बढ़ रहा है। आज छत्तीसगढ़ को लोकतंत्र का नया मंदिर मिला है।

25 साल की विकास यात्रा

प्रधानमंत्री ने कहा कि आदिवासी संग्रहालय का लोकार्पण करने का अवसर मिला। 14 हजार करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। वर्ष 2000 के बाद यहां पूरी एक पीढ़ी बदल चुकी है। आज यहां नौजवानों की पूरी पीढ़ी है, वर्ष 2000 के पहले के पुराने दिन नहीं देखे। जब छग बना था तब गांवों तक पहुंचना मुश्किल था, आज सड़कों का नेटवर्क 40 हजार किलोमीटर पहुंच चुका है। एनएच का अभूतपूर्व विस्तार हुआ है। नए-नए एसक्प्रेस वे छत्तीसगढ़ की शान बन रही है। रेल और हवाई कनेक्टिविटी के लिए व्यापक काम हुआ है। राज्य में वंदे भारत जैसी तेज ट्रेनें चल रही है।

स्पीकर डॉ. रमन की तारीफ

मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ ने जो हासिल किया है उसके लिए हर मुख्यमंत्री और सरकार को श्रेय देता हूं। राज्य के विकास में सबसे बड़ा श्रेय अगर किसी का है तो मुख्यमंत्री के तौर पर डॉ. रमन सिंह को जाता है। राज्य के सामने जब अनेक चुनौतियां थी तब नेतृत्व किया। स्पीकर के रूप में सरकार को मार्गदर्शन दे रहे हैं और विष्णुदेव साय की सरकार विकास को तेज गति से आगे बढ़ रही है।

छत्तीसगढ़ से रहा है पुराना नाता

प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ से अपने पुराने रिश्ते और संबंधों की चर्चा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ का शायद ही कोई इलाका होगा जहां मेरा जाना ना हुआ हो, इसलिए आप भी मुझे भली-भांति जानते हैं। उन्होंने कहा कि मैंने गरीबी को निकट से देखा है, मैं जानता हूं गरीब की चिंता क्या होती है, बबेसी क्या होती है। इसीलिए मैंने गरीब कल्याण पर ध्यान दिया।

राज्य का तेजी से हो रहा है विकास

प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य के लोगों का जीवन आसान बने मुश्किलें कम हो इसके लिए हमारी सरकार लगातार काम कर रही है। आज राज्य के गांव गांव में बिजली पहुंच चुकी है। आज जमाना बदल गया आज तो वहां इंटरनेट तक पहुंच चुका है। एलपीजी गैस कनेक्शन सपना हुआ करता था, मेरे लिए हर परिवार गरीबी से लड़ाई लडऩे वाला परिवार है इसलिए उज्ज्वला गैस का सिलेंडर पहुंचाया। अब तो हमारा प्रयास सिलेंडर के साथ ही पाइप लाइन के जरिए सस्ती गैस पहुंचाने का हमारा संकल्प है। नागपुर झारसुगड़ा गैस पाइप लाइन राष्ट्र को समर्पित की गई है।

chatur postNovember 1, 2025
379 4 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
03.03.2026 - 11:46:47
Privacy-Data & cookie usage: