CG Rajyotsav प्रधानमंत्री ने तीजन बाई और विनोद कुमार शुक्ल को किया फोन: बोलें- कुछ जरुरत हो तो मुझे…

schedule
2025-11-01 | 12:28h
update
2025-11-01 | 12:28h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

CG Rajyotsav  रायपुर। राज्योत्सव के उद्घाटन समारोह में शामिल होने शनिवार को रायपुर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंडवानी लोक गायिका तीजन बाई और साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल से फोन पर बातचीत की है। PM मोदी ने श्री शुक्ल से पूछा कि आप क्या चाहते हैं? इस पर शुक्ल ने कहा कि बस घर जाना चाहता हूं, लिखना चाहता हूं, क्योंकि लिखना मेरे लिए सांस की तरह है। दोनों के बीच करीब एक-डेढ़ मिनट बात हुई।

प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्ल से पूछा कि स्वास्थ्य कैसा है? इस पर शुक्ल ने बताया कि पहले से ठीक महसूस कर रहा हूं। मोदी ने कहा कि अगर इलाज के लिए कुछ भी जरूरत हो तो बताइएगा।

CG Rajyotsav  पीएम बोले- तीजन बाई जी की कैसी है तबीयत

पंडवानी की विश्व प्रसिद्ध गायिका पद्मश्री और पद्मविभूषण सम्मान से सम्मानित तीजन बाई के स्वास्थ्य की जानकारी भी प्रधानमंत्री मोदी ने ली। प्रधानमंत्री ने तीजन बाई की बहू वेणू देशमुख को फोन लगाकर उनका हालचाल पूछा। बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने चिंता जताई और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। वेणू देशमुख ने बताया कि मम्मी की तबीयत इन दिनों ठीक नहीं है, वे काफी कमजोर हो गई हैं। इस पर प्रधानमंत्री ने अफसोस जताते हुए कहा कि उनका ध्यान रखिए, और अगर किसी भी चीज की जरूरत हो तो सीधे मुझसे संपर्क कीजिए। दोनों के बीच लगभग एक मिनट 18 सेकेंड बात हुई।

पहले तो यकीन ही नहीं हुआ

तीजन बाई की पुत्र बधु वेणू देशमुख ने बताया कि पहले प्रधानमंत्री कार्यालय से फोन आया और बताया गया कि प्रधानमंत्री बात करना चाहते हैं। पहले इस पर यकीन ही नहीं हुआ, लगा कोई मजाक कर रहा है। इसके बाद जब प्रधानमंत्री ने फोन तो पहले उन्‍होंने अपना परिचय दिया, तो मैं पहले कुछ बोल ही नहीं पाई।

CG Rajyotsav  दोनों विभूतियां हैं बीमार

उल्लेखनीय है कि तीजन बाई पिछले डेढ़ साल से बीमार हैं। उनका इलाज जारी है। वहीं, ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता वरिष्ठ साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल भी सांस की तकलीफ के कारण अस्पताल में भर्ती हैं।

chatur postNovember 1, 2025
298 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
04.03.2026 - 05:11:45
Privacy-Data & cookie usage: