Site icon Chatur Post

CG Vidhan sabha बजट सत्र की आज 12वीं बैठक: सरकार पेश करेगी 3 संशोधन विधेयक, टंकराम वर्मा समेत इन मंत्रियों से होंगे सवाल

Vidhansabha

CG Vidhan sabha रायपुर। छत्‍तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की मंगलवार को 12वीं बैठक होगी। आज सदन में सरकार की तरफ से तीन संशोधन विधेयक पेश किया जाएगा। वहीं, मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय के विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा होगी।

प्रश्‍नकाल में ये मंत्री करेंगे सवालों का सामना

सदन की कार्यवाही प्रश्‍नकाल से शुरू होगी। मंगलवार को सदन में मंत्री टंकराम वर्मा, केदार कश्‍यप और मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय सवालों का सामना करेंगे। सदन में आज अवैध प्‍लाटिंग, राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति, वन सुधार और बिजली व्‍यवस्‍था को लेकर सवाल लाए गए हैं।

कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा पर चर्चा

सदन में आज कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा पर भी चर्चा होगी। ललित चन्द्राकर ने कामकाजी महिलाओं के लिए कार्यालयीन आंतरिक शिकायत समिति का गठन नहीं किए जाने को लेकर ध्‍यानाकर्षण की सूचना दी है।

CSPDCL ने शुरु की समाधान योजना BPL, घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं का अधिभार 100% और बिल 50% तक माफ

इसी तरह  कुंवर सिंह निषाद की तरफ से ग्राम सिब्दी से भरदाकला के मध्य सिब्दी नाला में पुलिया का निर्माण नहीं किए जाने को लेकर ध्‍यानाकर्षण की सूचना दी है।

सदन में पेश किए जाएंगे तीन संशोधन विधेयक

सरकार की तरफ सदन में मंगलवार को जो संशोधन विधेयक पेश किए जाएंगे उनमें  छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता (संशोधन) विधेयक, 2026 (क्रमांक 2 सन् 2026)

छत्तीसगढ़ नगर तथा ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक, 2026 (क्रमांक 3 सन् 2026)  और छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल (संशोधन) विधेयक, 2026 शामिल है।

धर्म स्‍वातंत्र्य संशोधन विधेयक की वापसी

सदन में आज धर्म स्‍वातंत्र्य संशोधन विधेयक की वापसी पर भी चर्चा होगी, यह विधेयक राज्‍यपाल ने लौटा है। इसकी जानकारी सोमवार को ही सदन में दे दी गई है। आज गृह मंत्री विजय शर्मा राज्‍यपाल के संदेश के साथ इसे सदन में प्रस्‍तत करेंगे।

इसके बाद आएगा नया विधेयक

बता दें कि विष्‍णुदेव साय सरकार नया धर्म स्‍वातंत्र्य संशोधन विधेयक लाने की तैयारी में है। नए धर्म स्‍वातंत्र्य संशोधन विधेयक के प्रारुप को कैबिनेट की मंजूरी मिल चुकी है। आज पुराने विधेयक को वापस ले लिया जाएगा, इससे नए विधेयक को पेश करने का रास्‍ता साफ हो जाएगा। संभव है कि बुधवार को नया धर्म स्‍वातंत्र्य संशोधन विधेयक सदन में पेश किया जाएगा।

Exit mobile version