
CG Vidhan Sabha रायपुर। विधानसभा के नवनिर्मित भव्य भवन में शीतकालीन सत्र 14 नवंबर से शुरू हो रहा है। बैठक शुरू होने के साथ ही दो इतिहास लिखा जाएगा। यह शीतकालीन सत्र 17 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान राज्य सरकार की तरफ से अनुपूरक बजट और धर्मांतरण संशोधन विधेयक पेश किया जा सकता है।
लिखे जाएंगे ये दो इतिहास
छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकाली सत्र शुरू होने के साथ ही यह इतिहास में दर्ज हो जाएगा। यह ऐसा इतिहास होगा जिसे छत्तीसगढ़ के संसदीय व्यवस्था में बार- बार याद किए जाएगा।
chaturpost.com के WhatsApp से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें: कृपया चैलन पर जाने के बाद ऊपर दिख रहे फोलो को प्रेस जरुर करें
पहला- विधानसभा का शीतकालीन सत्र पहली बार विधानसभा के अपने भवन में होगा। अभी तक छत्तीगसढ़ विधानसभा का अपना भवन नहीं था, जिस भवन में अभी विधानसभा की बैठक होती है, वह राजीव गांधी भूजल मीशन का है। इसमें अस्थयी रुप से विधानसभा चल रहा था।
chaturpost.com के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
दूसरा- छत्तीसगढ़ के 25 वर्षों के संसदीय इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब विधानसभा के किसी सत्र की शुरुआत रविवार से हो रही है। 14 दिसंबर को रविवार है। ऐसे में कार्यवाही की शुरुआत भी इतिहास में दर्ज होगा।
इस वजह से रविवार को होगी बैठक
दरअसर, राज्य गठन के बाद विधानसभा की पहली बैठक 14 दिसंबर 2000 को हुई थी। इसी वजह से विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने नए भवन में सत्र की शुरुआत 14 दिसंबर से करने का फैसल किया है। हर साल 14 दिसंबर को विधानसभा का स्थापना दिवस के रुप में मनाया जाता है।
नया स्मार्ट विधानसभा
नया रायपुर में बने भव्य विधानसभा भवन का एक नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकापर्ण किया। नया भवन को वर्तमान और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन Design किया गया है। यह पूरी तरह सर्वसुविधायुक्त Fully equipped और सुसज्जित भवन है जिसके सदन को 200 सदस्यों तक के बैठने के लिए विस्तारित किया जा सकता है।
पेपरलेस होगा विधानसभा
पेपरलेस Paperless विधानसभा संचालन के लिए आवश्यक तकनीकी सुविधाओं का समावेश भी किया गया है, जिससे यह भवन’ स्मार्ट विधानसभा’ Smart Assembly के रूप में विकसित होगा।
chaturpost.com के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
कुल 51 एकड़ में फैले इस परिसर का निर्माण 324 करोड़ रुपए की लागत से किया गया है। भवन में 500 दर्शक क्षमता वाला अत्याधुनिक ऑडिटोरियम और 200 सीटर सेंट्रल हॉल बनाया गया है। भवन की वास्तुकला आधुनिकता और पारंपरिक शैलियों का उत्कृष्ट मेल है।
पहले दिन नहीं होगा प्रश्नकाल
शीतकालीन सत्र के पहले दिन प्रनकाल नहीं होगा। पहले दिन सदन में छत्तीसगढ़विजन 2047 पर केंद्रीत चर्चा होगी। इस चर्चा में सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों तरफ के सदस्य शामिल होगें।
पहला अनुपूरक बजट
सत्र के दूसरे दिन 15 दिसंबर को उज्य सरकार की तरफ से अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। यह चालू वित्तीय वर्ष का पहला अनुपूरक बजट होगा। इस पर सदन 16 दिसंबर को चर्चा होने और उसे दिन परित होने की संभावना हो सत्र के दूसरे दिन सरकार धर्मांतरण संशोधन विधेयक भी पेश कर सकती है।
चार दिन के सत्र के लिए 628 सवाल
चार दिन के शीतकालेन सत्र तीन दिन प्रश्नकाल होगा। इसके लिए सदस्यों की तरफ से 628 प्रश्नों की सूचना विधानसभा सचिवालय को दी गई है। इसमें 321 तारांकित और 282 अतारांकित प्रश्न शामिल है।



