शिक्षा

Education छत्‍तीसगढ़ में स्‍कूल खुलते ही बदली टाइमिंग: इस तारीख से नियमित कक्षाएं, देखिए आर्डर

Education रायपुर। छत्‍तीसगढ़ माध्‍यमिक शिक्षा मंडल के स्‍कूल आज से खुल गए हैं। इनमें सरकारी के साथ अनुदान प्राप्‍त, गैरअनुदान प्राप्‍त और निजी स्‍कूल शामिल हैं। सोमवार से स्‍कूल खुलने के साथ ही सरकार ने स्‍कूलों की टाइमिंग बदल दी है। स्‍कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। मंगलवार 17 जून से कक्षाएं बदले हुए समय पर लेगेंगीं।

जानिए- क्‍या है स्‍कूलों की टाइमिंग

 स्‍कूल शिक्षा विभाग की तरफ से जारी निर्देश के अनुसार छत्‍तीसगढ़ के सभी सरकारी, गैर सरकारी, अनुदान प्राप्‍त और गैर अनुदान प्राप्‍त स्‍कूल मंगलवार 17 जून से सुबह सात बजे से 11 बजे तक ही खुलेंगे। यह टाइमिंग 17 से 21 जून तक लागू रहेगी। 22 तारीख रविवार है। इसके बाद सोमवार से स्‍कूलों का समय बदल जाएगा।

23 तारीख से नियमित समय पर खुलेंगे स्‍कूल

स्‍कूलों के समय में बदलाव एक सप्‍ताह के लिए लागू किया गया है। स्‍कूल शिक्षा विभाग से जारी इस आदेश में कहा गया है कि 23 जून से सभी स्‍कूल अपने निर्धारित समय पर खुलेंगे।

Education  जानिए- क्‍यों बदला गया स्‍कूलों का समय

स्‍कूल शिक्षा विभाग की तरफ से स्‍कूलों की टाइमिंग में बदलाव को लेकर जारी आदेश में इसका कारण भी बताया गया है। आदेश के अनुसार स्‍कूलों की टाइमिंग में यह बदला तेज गर्मी को देखते हुए किया गया है। गर्मी का बच्‍चों के स्‍वास्‍थ्‍य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। इस वजह से टाइमिंग में बदलाव किया गया है।

Education  ग्रीष्‍मकालीन अवकाश में बढ़ोतरी की हो रही थी मांग

बता दें कि शिक्षक संघों की तरफ से गर्मी को देखते हुए ग्रीष्‍मकालीन अवकाश को बढ़ाने की मांग की जा रही थी। कांग्रेस पार्टी की तरफ से ऐसी मांग की गई थी। रविवार को राजधानी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जब स्‍कूलों की छुट्टी बढ़ाने को लेकर मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय से सवाल किया गया तो उन्‍होंने इस पर विचार करने की बात कही थी। हालांकि सरकार ने छुट्टी तो नहीं बढ़ाई, लेकिन टाइमिंग में बदलाव कर दिया है।

Education छत्‍तीसगढ़ में स्‍कूल खुलते ही बदली टाइमिंग: इस तारीख से नियमित कक्षाएं, देखिए आर्डर

 

Back to top button