Site icon Chatur Post

CG Vidhansabha बजट सत्र का 9वीं बैठक: सड़क, स्‍वास्‍थ्‍य और कानून- व्‍यवस्‍था पर सवाल के साथ बजट पर चर्चा

Vidhansabha

CG Vidhansabha रायपुर। छत्‍तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की गुरुवार को नौवीं बैठक होगी। सदन में आज प्रश्‍नकाल में तीन मं‍त्री सदस्‍यों के सवालों का सामना करेंगे। वहीं, चार मंत्रियों के विभागों के बजट (अनुदान मांगों) पर चर्चा होगी।

प्रश्‍नकाल में आज इन मंत्रियों की बारी

प्रश्‍नकाल में आज डिप्‍टी सीएम विजय शर्मा सवालों का सामना करेंगे। सदन में आज राज्‍य की कानून- व्‍यवस्‍था से लेकर ग्रामीण विकास से जुड़े सवाल उनसे पूछे जाएंगे। इसी तरह स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री श्‍याम बिहारी जायसवाल और कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब भी प्रश्‍नकाल में विधायकों के सवालों का सामना करेगें।

मुंगेली की सड़क पर मोहले करेंगे साव से सवाल

मुंगेली जर्जर सड़कों का मुद्दा भी आज विधानसभा में उठ सकता है। क्षेत्रीय विधायक पुन्‍नूलाल मोहने ने इस विषय पर ध्‍यानाकर्षण की सूचना दी है। सदन में आज इस विषय पर चर्चा होगी। डिप्‍टी सीएम अरुण साव इसका उत्‍तर देगें।

केंद्र ने लगाया एस्‍मा तो हरकत में आई सरकार: LPG और डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर जारी

कांग्रेस की चातुरी नंद ने कृषि विकास और किसान कल्‍याण विभाग की योजनाओं के चैम्‍प्‍स  के मध्‍यम से क्रियान्‍वयन में होने वाली दिक्‍कतों को लेकर ध्‍यानाकर्षण की सूचना दी है। इस विषय पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम सदन में सरकार का पक्ष रखेंगे।

चार मंत्रियों के विभागों की अनुदाना मांगों पर चर्चा

विधानसभा की कार्यसूची के अनुसार आज सदन में चार मंत्रियों के विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा होगी। इनमें लक्ष्‍मी राजवाड़े, श्‍याम बिहारी जायसवाल, लखनलाल देवांगन और टंकराम वर्मा शामिल हैं।

सोमवार को पेश होगा विधेयक

छत्‍तीसगढ़ सरकार सोमवार को विधानसभा में धर्मांतरण रोकने के लिए बनाए गए कानून को सदन में पेश कर सकती है। बता दें कि मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में इस कानून के प्रारुप को मंजूरी दी गई है। इस कानून का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है।

बस्तर में तैनात केंद्रीय बलों की वापसी की तारीख तय: विधानसभा में गृह मंत्री विजय शर्मा ने दी जानकारी

 कैबिनेट ने मंगलवार को चार से ज्‍यादा संशोधन विधेयकों को भी मंजूरी दी है, उन्‍हें भी सदन में चर्चा और मंजूरी के लिए सरकार की तरफ से पेश किया जाएगा।

Exit mobile version