Site icon Chatur Post

CG Vidhansabha बजट सत्र की आज 11वीं बैठक: जानिए- सदन में आज क्‍या- क्‍या होगा? कौन मंत्री करेगें सवालों का सामना?

विधानसभा

CG Vidhansabha रायपुर। छत्‍तीसगढ़़ विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। सोमवार को सत्र की 11वीं बैठक है। विधानसभा सचिवालय से जारी कार्यसूची के अनुसार कार्यवाही की शुरुआत प्रश्‍नकाल से होगी। आज सदन में दो मंत्रियों के विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा के साथ ही अन्‍य कार्य होगें।

प्रश्‍नकाल में दो मंत्री करेगें सवालों का सामना

प्रश्‍नकाल में आज मंत्री दयालदास बघेल और लक्ष्‍मी राजवाड़े सवालों का सामना करेंगे। सदन में आज फिर धान को लेकर विपक्ष और सत्‍ता पक्ष के सदस्‍य तीखे सवाल कर सकते हैं।

मुख्‍यमंत्री के विभागों के बजट पर चर्चा

सदन में आज तीन मंत्रियों के विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा होगी। सबसे पहले मंत्री गुरु खुशवंत साहेब , मंत्री केदार कश्‍यप और मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय के विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा होगी।

खादी ग्रामोद्योग में भ्रष्‍टाचार पर ध्‍यानाकर्षण

विधानसभा में आज छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की सामग्री आपूर्ति में अनियमितता का मुद्दा सदन में उठेगा। इस विषय पर धरमलाल कौशिक ने ध्‍यानाकर्षण की सूचना दी है।

छत्‍तीसगढ़ के 19 IAS, 15 IFS व  06 IPS दागी: कुल 50 मामले, एक IAS पर 7, चार पर दो-दो FIR, देखिए पूरी सूची

इसी तरह विधायक बालेश्वर साहू ने प्रदेश में मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना में अनियमितता किए जाने को लेकर ध्‍यानाकर्षण की सूचना दी है।

कल पेश हो सकता है विधेयक

छत्‍तीसगढ़ विधानसभा में मंगलवार को सरकार की तरफ से धर्म स्वातंत्र्य पेश किया जा सकता है। राज्‍य में धर्मांतरण रोकने के लिए सरकार यह नया कानून ला रही है। इस कानून के प्रारुप को कैबिनेट की मंजूरी मिल चुकी है। इसके साथ ही सरकार सदन में करीब आधा दर्जन विधेयक लाने की तैयारी में है।

23 मार्च तक चलेगी बैठक

बता दें कि विधानसभा का बजट सत्र 20 मार्च तक चलेगा। इस लिहाज से अभी सदन की पांच बैठक होगी। सत्र की बैठक 23 फरवरी से शुरू हुई है। सदन में 23 को राज्‍यपाल का अभिभाषण हुआ था, 24 फरवरी को सरकार की तरफ से वित्‍तीय वर्ष 2026- 27  का बजट पेश किया गया था।   

Exit mobile version