Site icon Chatur Post

CG Vidhansabha छत्‍तीसगढ़ विधानसभा में आज: शिक्षा, उद्योग और सड़क पर सवाल, 3 मंत्रियों के विभागीय बजट पर चर्चा

Vidhansabha

CG Vidhansabha रायपुर। छत्‍तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की बैठक में आज आयुष्‍मान योजना का कार्ड होने के बावजूद इलाज नहीं किए जाने पर चर्चा होगी। सत्र की आज आठवीं बैठक है। प्रश्‍नकाल में तीन मंत्री सवालों का सामना करेंगे और इसके बाद तीन मंत्रियों के विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा होगी।

प्रश्‍नकाल में ये मंत्री करेगें सवालों का सामना

बुधवार को सदन मे प्रश्‍नकाल के दौरान जो मंत्री सवालों का सामना करेगें उनमें उप मुख्‍यमंत्री अरुण साव,  शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव और उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन शामिल हैं।

आयुष्‍मान पर ध्‍यानाकर्षण

सदन में आज आयुष्‍मान कार्डधारी मरीजों का इलाज नहीं किए जाने का मामला उठेगा। इसको लेकर कविता प्राण लहरे ने ध्‍यानाकर्षण की सूचना दी है। इस पर स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री श्‍याम बिहारी जायसवाल उत्‍तर देंगे।

विष्‍णुदेव कैबिनेट की विधानसभा में बैठक: धर्मांतरण रोकने कानून का अनुमोदन समेत 10 फैसले

धरसींवा क्षेत्र में उद्योगों का रासयनिक अपशिष्‍ठ को भूमिगत जल स्रोत में डालने की वजह से जल प्रदूषण का मामला भी उठेगा। यह मुद्दा क्षेत्रीय विधायक अनुज शर्मा उठाएंगे। इस पर आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी सरकार का पक्ष रखेंगे।

सदन में आज इन मंत्रियों के विभागीय बजट पर होगी चर्चा

सदन मे आज जिन मंत्रियों के विभागीय बजट पर चर्चा होगी उनमें वित्‍त मंत्री ओपी चौधरी, कृषि मंत्री राम विचार नेताम और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्‍मी राजवाड़े शामिल हैं।

अब तक चार मंत्रियों की अनुदान मांगें हो चुकी पारित

सदन में अब तक चार मंत्रियों के विभागों के बजट  को मंजूरी मिल चुकी है। इनमें अरुण साव, विजय शर्मा, दयाल दास बघेल और राजेश अग्रवाल शामिल हैं।

आज भी सदन में हंगामा के आसार

विधानसभा की कार्यवाही आज भी हंगामेंदार होने की संभावना हैं। बता दें कि बीते दो दिनों से विपक्ष की तरफ से लगातार हंगामा किया जा रहा है। दोनों दिन कांग्रेस के विधायक निलंबित हुए हैं।

बस्तर में तैनात केंद्रीय बलों की वापसी की तारीख तय: विधानसभा में गृह मंत्री विजय शर्मा ने दी जानकारी

सोमवार को अफीम की खेती और मंगलवार को धान के मुद्दें पर कांग्रेस विधायकों ने सदन में हंगामा किया और गर्भ गृह में पहुंच गए।    

Exit mobile version