Site icon Chatur Post

CG Vidhansabha CM विष्णुदेव का कांग्रेस पर कटाक्ष: बोले- हम चाहते हैं कि विपक्ष मजबूत रहे, लेकिन ये उनका पर्सनल…

Vishnu Deo

CG Vidhansabha  रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र रविवार से शुरू हो रहा है। इसकी वजह से प्रदेश में सियासत गरमा गई है। गुरुवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। इसमें पार्टी ने शीतकालीन सत्र के पहले दिन की कार्यवाही का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री का कांग्रेस पर कटाक्ष

कांग्रेस विधायक दल ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन की कार्यवाही का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। इस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की प्रतिक्रिया सामने आई है। रायपुर के सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता के दौरान मीडिया ने अब मुख्यमंत्री से इस पर सवाल किया तो उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

हार से बौखला गई है कांग्रेस

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेस लगातार मिल रही हार से बौखला गई है। पहले विधानसभा का चुनाव हारे, ऊिर लोकसभा हारे और उसके बाद निगम का चुनाव भी हार गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम चाहते हैं कि विपख मजबू त रहे, लेकिन यह उनका पर्सनल मैटर है।

जानिए- कांग्रेस क्यों कर रही है बहिष्कार

दरअसल, विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सदन में छत्तीसगढ़ विजन 2047 पर चर्चा होनी है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह पहले ही इसे गैर राजनीतिक विषय बता चुके हैं। इसी वजह से कांग्रेस ने इस चर्चा में शामिल नहीं होने और पहले दिन की कार्यवाही का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।

जानिए- बहिष्कार के फैसले पर डॉ. महंत ने क्या कहा

कांग्रेस विधायक दल की बैठक में लिए गए निर्णय की जानकारी देते हुए नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने विजन 2047 को उधार का सपना करार दिया। उन्होंने कहा कि विजन 2047 में छत्तीसगढ़ की मिट्टी और बासी की महक नहीं है।

चार दिन चलेगा विधानसभा का सत्र

छत्‍तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालन सत्र 14 से 17 दिसंबर तक चलेगा। सत्र के पहले दिन प्रश्‍नकाल नहीं होगा। ऐसे में दूसरे दिन से सदन की कार्यवाही सामान्‍य रुप से चलेगी। दूसरे दिन 15 दिसंबर को सरकार की तरफ से चालू वित्‍तीय वर्ष का पहला अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा।

Exit mobile version