
CG Vidhansabha रायपुर। विधानसभा में मंगलार को प्रश्नकाल में पहले ही सवाल पर सदन में तीखी बहस हुई। मामला डोंगरगढ़ में सहाकरी बैंक के भवन निर्माण से जुड़ा था। सहाकारी मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि बैंक के लिए आवंटित जमीन पर अतिक्रमण होने के कारण उसके लिए दूसरी जमीन की तलाश की जा रही है। इस संबंध में कलेक्टर को पत्र लिखा गया है।
क्या यह सरकार इतनी कमजोर है
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूरक प्रश्न के दौरान सरकार पर हमला बोला। पूछा कि क्या यह सरकार इतनी कमजोर है कि वह एक अतिक्रमण नहीं हटा पा रही है। यहां सरकार का बुलडोजर क्यों नहीं चल रहा है। इसके बाद उन्होंने मंत्री के उत्तर पर असंतोष जाहिर करते हुए सदन के वाक आउट करने की घोषणा कर दी है।
हर्षिता स्वामी बघेल ने किया था सवाल
बैंक को लेकर यह सवाल कांग्रेस की हर्षिता स्वामी बघेल ने किया था। उन्होंने पूछा कि क्या जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा डोंगरगढ़ के प्रस्ताव के आधार पर पंजीयक, सहकारी संस्थांए ने 24 अगस्त 2023 को भवन निर्माण की अनुमति दी है? यदि हां तो कितनी राशि स्वीकृत की गई?
मंत्री ने बताया कि भवन के लिए 39 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है।
अभी किराया पर चल रहा है बैंक
इसी प्रश्न के उत्तर में मंत्री ने बताया कि अभी सहकारी बैंक किराया के भवन में चल रहा है। बैंक की तरफ से 19 हजार 400 रुपए किराया दिया जा रहा है।
CG Vidhansabha तलाशी जा रही है दूसरी जमीन
मंत्री ने बताया कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, राजनांदगांव ने उस भूमि उपयुक्त प्रतीत नहीं होने और अतिक्रमण होने के कारण शाखा भवन निर्माण के लिए दूसरी भूमि आबंटित करने के लिए राजनांदगांव कलेक्टर से मांग की गई है।




