मुख्य पृष्ठ

CG Vidhansabha छत्तीसगढ़ आएंगे PM मोदी: स्पीकर डॉ. रमन के साथ मुख्यमंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा

CG Vidhansabha  रायपुर। छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक राजधानी नवा रायपुर में बने छत्तीसगढ़ के नए विधानसभा भवन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकापर्ण करेंगे। प्रधानमंत्री के इस प्रस्तावित दौरे की तैयारी तेज हो गई है।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को स्पीकर डॉ. रमन सिंह के साथ इसकी तैयारियों की समीक्षा की।

एक नवंबर को होगा लोकापर्ण

नए विधानसभा भवन के लोकापर्ण का कार्यक्रम एक नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के दिन होगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के रायपुर आगमन अवसर की आवश्यक तैयारियों की मंगलवार को विधानसभा सभा भवन स्थित मुख्य समिति कक्ष में उच्च स्तरीय समीक्षा की गई।

CG Vidhansabha  जल्द काम पूरा करने के निर्देश

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि नए विधानसभा भवन छत्तीसगढ़ की पहचान बनेगा । बैठक में नवीन विधानसभा भवन, सितंबर, 2025 तक हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में तय किया गया कि विभागों की जिम्मेदारी और आपसी समन्वय से कार्य पूर्ण किया जाना है। बैठक मे लोक निर्माण विभाग, उद्यानिकी, संस्कृति विभाग और चिप्स द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा भी की गई। बैठक में सभी विभागों को निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।

नवा रायपुर में 52 एकड़ में तैयार हो रहा है नए भवन

छत्तीसगढ़ विधानसभा का नया भवन बेहद आलीशान बन रहा है। विधानसभा का पूरा परिसर करीब 52 एकड़ का है। सदन के अंदर 200 सदस्यों के बैठने की व्यवस्था की गई है। भवन में सुरक्षा के आत्याधुनिक उपकरण व संसाधन लाए जा रहे हैं।

CG Vidhansabha बैठक में मंत्री और आला अफसर रहे मौजूद

इस बैठक में उपमुख्यमंत्री अरूण साव,  विजय शर्मा, वित्तमंत्री ओपी चौधरी, संसदीय कार्यमंत्री केदार कश्यप, अजय चन्द्राकर,  प्रबोध मिंज,  अनुज शर्मा, भावना बोहरा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, विधान सभा सचिव  दिनेश शर्मा, पुलिस महानिदेशक अरूण देव गौतम, अपर मुख्य सचिव गृह मनोज पिंगुआ, मुख्यमंत्री के सचिव सुबोध कुमार सिंह, प्रमुख सचिव, पंचायत निहारिका बारिक सिंह, सचिव, लोक निर्माण विभाग, डॉ. कमलप्रीत सिंह तथा वित्त विभाग, शासन एवं पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Back to top button