Site icon Chatur Post

CG Vidhansabha स्‍पीकर, सीएम और नेता प्रतिपक्ष की गेट नंबर एक से होगी विधानसभा में इंट्री: मंत्री 02 नंबर गेट और आम लोग

Vidhansabha_Pass

CG Vidhansabha रायपुर। छत्‍तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन में 14 दिसंबर से शीतकालीन सत्र शुरू होगा। नए भवन में पहली  बार बैठक होगी। इसके लिए विधानसभा में प्रवेश को लेकर दिशा- निर्देश जारी कर दिया गया है।

1. गेट क्रमांक-01 से अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष  का आगमन होगा।  इस द्वार से प्रवेश करते हुए बी. ब्लॉक के पोर्च (अपर ग्राउंड) पर उतरेंगे और उनकी गाडियां (कारकेट) समीप निर्धारित पार्किंग स्थल में पार्किंग किए जाएंगे। वाहनों का निर्गम गेट क्रमांक-02 से होगा।

chaturpost.com के WhatsApp से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें: कृपया चैलन पर जाने के बाद ऊपर दिख रहे फोलो को प्रेस जरुर करें

2. मंत्रिगण, सदस्यगण जिन्हें “अ” खण्ड कार पार्किंग पास प्रदायित किया गया है, इनके वाहनों का आगम-निर्गम गेट क्रमांक-03 से होगा। मंत्रीगण सी. ब्लाक के मुख्य द्वार पोर्च पर उतर कर लिफ्ट का उपयोग कर अपर ग्राउंड पर अपने कक्ष/सदन में जाएंगे। वाहनों की पार्किंग गेट क्रमांक-02 के दाहिने ओर निर्धारित पार्किंग स्थल “PARKING ZONE A” पर होगी। सदस्यगण गेट क्र.-3 से प्रवेश कर सीधे बी. ब्लाक के पूर्वी द्वार (अपर ग्राउंड) पोर्च पर उतरेंगे और सीधे सदन में प्रवेश करेंगे और इनके वाहनों की पार्किंग निर्धारित पार्किंग स्थल “PARKING ZONE – B” पर होगी।

chaturpost.com के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

3. सचिव स्तर और उनके उपर स्तर के अधिकारयिों जिन्हें “अ” खण्ड पार्किंग पास प्रदाय किया गया है इनका आगम-निर्गम गेट क्र. -03 से होगा और उनके वाहनों की पार्किंग गेट क्र-03 के दायीं ओर निर्धारित पार्किंग स्थल “PARKING ZONE-C” पर होगी।

जिन अधिकारियों को “अधिकारी दीर्घा” में प्रवेश करना है वो सी. ब्लाक के भूतल से प्रवेश कर बाए / दाहिनें ओर दिए गए लिफ्ट/ सीढ़ी का उपयोग कर भवन के अपर ग्राउंड में पहुंच कर कारिडोर से होते हुए सदन द्वार क्र. 2-3 पर जाएंगे। उपस्थित सुरक्षाकर्मी को प्रवेश पास दिखाकर अधिकारी दीर्घा में प्रवेश करेंगे।

chaturpost.com के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

जिन प्रतिष्ठित व्यक्तियों को “अध्यक्षीय दीर्घा” में प्रवेश करना है, वो बी.ब्लाक के पूर्वी द्वार भूतल से प्रवेश कर दाहिनें ओर से दिए गए लिफ्ट/सीढ़ी का उपयोग कर भवन के अपर ग्राउंड में पहुंच कर सदन द्वार क्रमांक 12-13 में उपस्थित सुरक्षाकर्मी को प्रवेश पास दिखाकर अध्यक्षीय दीर्घा में प्रवेश करेंगे।

4. विधान सभा सचिवालय के अधिकारी/कर्मचारी अपना परिचय पत्र दिखाकर गेट क्रमांक-3 से प्रवेश करेंगे।  निर्गम भी इसी द्वार से होगा। गेट क्रमांक-1 के बायीं ओर निर्धारित पार्किंग स्थल PARKING ZONE D पर वाहनों की पार्किंग कर ए.ब्लाक में प्रवेश करेंगे। साथ ही ऐसे अधिकारी/कर्मचारी जिनके कक्ष व ड्यूटी बी. ब्लॉक के मुख्य भवन पर हैं, वे ए.ब्लाक से लिफ्ट/सीढ़ी को प्रयोग करते हुए अपर ग्राउंड पहुंच कर कारिडोर / बरांड़ा से होते हुए बी. ब्लाक में जाएंगे।

यह भी पढ़ें- छत्‍तीसगढ़ में 2026 के शासकीय अवकाश की घोषणा: GAD ने जारी की सूची

5. अनुवादक/इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधि और दर्शक दीर्घा में आने वाले आगन्तुकों का दीर्घाओं में प्रवेश बी. ब्लाक के पूर्वी द्वार के भूतल से प्रवेश कर बायीं ओर से दिए गए लिफ्ट/ सीढ़ी का प्रयोग कर भवन के प्रथम तल में पहुंच कर दीर्घाओं में प्रवेश करेंगे। उनका विधानसभा में आगम और निर्गम प्रवेश द्वार क्रमांक-3 से होगा। प्रिंट मीडिया/ध्वनि नियंत्रण / दूरदर्शन के प्रतिनिधि व प्रतिष्ठित दीर्घा में आने वाले आगन्तुकों का दीर्घाओं में प्रवेश बी.ब्लाक के पूर्वी द्वार के भूतल से प्रवेश कर दायीं ओर से दिए गए लिफ्ट/ सीढ़ी का प्रयोग कर भवन के प्रथम तल में पहुंच कर दीर्घाओं में प्रवेश करेंगे। उनका विधानसभा में आगम एवं निर्गम प्रवेश द्वार क्रमांक-3 से होगा।

6. मंत्रिगण और सदस्यों के स्टॉफ, मंत्रालय व अन्य विभाग के अधिकारियों / कर्मचारियों का गेट क्रमांक-03 से आगम-निर्गम होगा। इनके वाहनों की पार्किंग गेट क्र.-3 के दायीं ओर निर्धारित पार्किंग स्थल PARKING ZONE C में वाहनों को पार्किंग कर पैदल सी ब्लॉक में प्रवेश कर मंत्रियो के कक्ष में जाएंगे।

यह भी पढ़ें- संडे में फंसी दिवाली समेत ये छुट्टियां: 2026 में गणतंत्र दिवस, बुद्ध पुर्णिमा व क्रिसमस 3-3 दिन बंद रहेंगे कार्यालय

 स्टॉफ का मुख्य भवन के बी. ब्लाक और ए.ब्लाक में प्रवेश वर्जित रहेगा। वाहन में बैठे हुए प्रत्येक व्यक्ति के पास परिसर में प्रवेश के लिए अधिकृत पास होना व सुरक्षा अधिकारी द्वारा पूछे जाने पर प्रवेश पत्र दिखाना आवश्यक है, अन्यथा स्थिति में वाहन को परिसर में प्रवेश की पात्रता नहीं होगी। कृपया यह सुनिश्चित करें कि वाहन में केवल वे ही व्यक्ति बैठें, जिनके पास परिसर में प्रवेश के लिये प्रवेश पत्र है।

7.  मंत्रिगण  और सदस्यों व शासन के जिन अधिकारियों को निज सचिव / निज सहायक / पीएसओ उपलब्ध कराए गए हैं, इन सभी के लिए बी.ब्लाक के पूर्वी द्वार भूतल पर कक्ष क्रमांक-बी-15 निज सचिव/निज सहायक और कक्ष क्र. बी-16 पीएसओ के लिए अस्थायी रूप से बैठने की व्यवस्था की गई है। इन सभी स्टाफ का बी. ब्लाक के अपर ग्राउंड / प्रथम तल एवं ए.ब्लाक में प्रवेश वर्जित रहेगा।

Exit mobile version