मुख्य पृष्ठराजनीति

CG Vidhansabha छत्‍तीसगढ़ विधानसभा में आज: जानिए- कौन- कौन मंत्री करेगें सवालों का सामना और क्‍या होगा?

CG Vidhansabha रायपुर। छत्‍तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की आज (10 मार्च) सातवीं बैठक है। आज प्रश्‍नकाल में मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय, मंत्री केदार कश्‍यप और टंकराम वर्मा सवालों का सामना करेगें।

स्‍मार्ट सिटी के कार्यों में अनियमितता पर चर्चा

सदन में आज प्रदेश के स्‍मार्ट सिटी के कार्यों में अनियमितता के मुद्दों पर चर्चा होगी। इस विषय पर भाजपा के दो विधायकों अजय चंद्राकर और धरमलाल कौशिक ने ध्‍यानाकर्षण की सूचना दी है। इस पर विभागीय मंत्री की तरफ से उत्‍तर दिया जाएगा।

अफीम की खेती पर गरमाया सदन: 📍कांग्रेस के 29 विधायक हुए निलंबित, महंत और बघेल ने सरकार पर साधा निशाना

वहीं, ध्‍यानाकर्षण की दूसरी सूचना सिरपुर महोत्‍सव के आय-व्‍यय और संचालन व्‍यवस्‍था में अनियमितता को लेकर है। यह ध्‍यानाकर्षण द्वारिकाधीश यादव ने लगाया है।

तीन मंत्रियों के विभागों के बजट पर होगी चर्चा

सदन में आज उप मुख्‍यमंत्री विजय शर्मा, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल और संस्‍कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के विभागों की अनुदान मांगों पर सदन में चर्चा होगी। चर्चा के बाद विभागीय अनुदान मांगों को आज ही पारित किए जाने की संभावना है।

अरुण साव के विभागों के अनुदान मांगों को मंजूरी

सोमवार को विधानसभा में डिप्‍टी सीएम अरुण साव के विभागों के अनुदान मांगों पर चर्चा हुई। सदन ने अरुण साव के विभागों के 14 हजार 655 करोड़ रुपए के बजट को मंजूरी दे दी।

जानिए- अरुण साव के किस विभाग को कितना मिली बजट

पीएचई विभाग 2137 करोड़ 75 लाख

नगरीय प्रशासन  27 करोड़ 09 लाख

पीडब्‍ल्‍यूडी (भवन निर्माण)  2242 करोड़ 74 लाख

पीडब्‍ल्‍यूडी (सड़क निर्माण)  4922 करोड़ 64 लाख

नगर विकास और कल्‍याण 1698 करोड़ 98 लाख

निकायों को वित्‍तीय सहायता 3444 करोड़ 62 लाख

खेल विभाग 166 करोड़ 83 लाख

Back to top button