राज्य

CG Weather बदली और बारिश से बढ़ी ठंड: छत्‍तीसगढ़ में आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज

CG Weather रायपुर। चक्रवाती तूफान मोंथा निकल गया है, लेकिन उसका अवशेष बचा है। इसी वजह से दक्षिणी छत्‍तीसगढ़ और विदर्भ के पास एक निम्‍न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से गुरुवार को बस्‍तर संभाग के अनेक स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम वर्षा हुई है। वहीं, प्रदेश के बाकी हिस्‍सों में बादलों के बीच बौछारें पड़ी।

आज सरगुजा में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार निम्‍न दबाव का क्षेत्र आज उत्‍तरी दक्षिण की तरफ बढ़ जाएगा। इससे उत्‍तरी छत्‍तीसगढ़ के साथ ही राज्‍य के बाकी हिस्‍सों में भी बारिश हो सकती है। राज्‍य के अधिकांश हिस्‍सों में आज बादल छाए रहने और हल्‍की से मध्‍यम वर्षा होने की संभावना है।

CG Weather तापमान में आई कमी

प्रदेश में छाए बादल और बारिश के कारण तापमान में कमी आई है। राज्‍य के अधिकांश स्‍थानों के दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। रायपुर का अधिकतम तापमान चौबीस घंटे में तीन डिग्री नीचे आया है। बुधवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री था, जो गुरुवार को गिर कर 27 डिग्री हो गया।

रात के तापमान में आएगी कमी

मौसम विभाग के अनुसार अलगे चौबीस घंटों के दौरान आसमान पूरी तरह साफ होने की संभावना है। बादलों के हटते ही तापमान में कमी आनी शुरू हो जाएगी। इससे प्रदेश में ठंड बढ़ सकती है।

राज्‍य के प्रमुख स्‍थानों का अधिकतम तापमान

छत्‍तीसगढ़ में गुरुवार को दिन का सर्वाअधिक तापमान दुर्ग में दर्ज किया गया। वहां का अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहा। वहीं, बिलासपुर का अधिकतम तापमान 27.8 और पेंड्रा रोड का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसी तरह अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहा और जगदलपुर का 28.1 डिग्री, जबकि राजनांदगांव का 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

CG Weather रात में बढ़ सकती है ठंड

मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि बादलों के हटाने का सबसे ज्‍यादा असर रात के तापमान पर पड़ेगा। अभी बदली के कारण न्‍यूनतम तापमान बढ़ गया है, लेकिन जैसे ही बदली खत्‍म होगी रात में ठंड बढ़ सकती है।

Back to top button