राज्य

CG Weather छत्‍तीसगढ़ में ठंड बढ़ने के आसार: तीन दिनों में चार डिग्री तक गिर सकता है तापमान

CG Weather रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में फिर एक बार ठंड पड़नी शुरू हो गई है। पूरे राज्‍य में रात का तापमान गिर रहा है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में तापमान में दो से चार डिग्री तक कमी आने की संभावना जताई है।

उत्‍तरी छत्‍तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड

छत्‍तीसगढ़ में ठंड की शुरुआत राज्‍य के उत्‍तरी क्षेत्र यानी अंबिकापुर संभाग से होता है। इस वक्‍त वहां ठंड पड़नी शुरू हो गई है। सरगुजा संभाग के अधिकांश स्‍थानों पर रात  में अच्‍छी ठंड पड़ रही है। दिन में भी तापमान में कमी आनी शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें- 2026 की छुट्टियों की घोषणा: गणतंत्र दिवस, बुद्ध पुर्णिमा व क्रिसमश 3-3 दिन बंद रहेंगे कार्यालय, संडे में फंसी दिवाली समेत ये छुट्टियां

मैदानी क्षेत्रों में भी दिखने लगा असर

मौसम विभाग के अनुसार अक्‍टूबर के अंत में राज्‍य के उत्‍तरी हिस्‍से में ठंड पड़नी शुरू हो गई थी, लेकिन समुद्री तुफान मोंथा के कारण मौसम बदल गया। लेकिन अब समुद्री तुफान का असर खत्‍म हो गया है। ऐसे में उत्‍तर के साथ ही मैदानी क्षेत्रों में भी ठंड का असर दिखने लगा है।

तेजी से गिर रहा है पारा

छत्‍तीसगढ़ में रात के साथ ही अब दिन के तापमान में भी कमी आनी शुरू हो गई है। राज्‍य के अधिकांश स्‍थानों का न्‍यूनतम तापमान 20 डिग्री के नीचे लगाया गया है। वहीं दिन का अधिकतम तापामन भी 30 डिग्री के आसपास आ गया है।

सामान्‍य से नीचे आने लगा पारा

रायपुर का अधिकतम तापामन 30 डिग्री रिकार्ड किया गया जो लगभग सामान्‍य के करीब है। इसमें और कमी आने की संभावना है।

Chaturpost.com के Whats app ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक   

इसी तरह बिलासपुर का अधिकतम तापामन भी 30 डिग्री रहा  जो सामान्‍य से करीब एक डिग्री कम है। पेंड्रा रोड़ में 28.2 दर्ज किया गया। अंबिकापुर का तापमान भी 28.4 डिग्री रहा।

रात के तापमान सामान्‍य से नीचे

राज्‍य में सबसे कम न्‍यूनतम तापामन 13.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। रायपुर का न्‍यूनतम तापमान 19.8 रहा। पेंड्रा का 14.4 दर्ज किया गया। इसी तरह बिलासपुर का न्‍यूनतम तापमान 18.6, दुर्ग में 16 और राजनांदगांव में 15 डिग्री सेल्सियस रहा।

Chaturpost.com के Whats app चैनल

Back to top button