Chhattisgarh

CG Weather दुर्ग तक पहुंची शीतलहर पारा @ 10 डिग्री: मौसम विभाग का छत्‍तीसगढ़ के 12 जिलों में अलर्ट

CG Weather रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के कई हिस्‍से में शीतलहर की चपेट में हैं। राज्‍य के कुछ स्‍थानों पर हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। ठंड का दायरा उत्‍तर से दक्षिण की ओर बढ़ने लगा है। राज्‍य के मैदानी क्षेत्रों में रात में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

12 जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग ने राज्‍य के 12 जिलों में शीतलहर की चेतावनी के साथ यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में सरगुजा संभाग के मनेंद्रगढ़, सूरजपुर, जशपुर, अंबिकापुर और बलरामपुर शामिल है।

chaturpost.com के WhatsApp से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें: कृपया चैलन पर जाने के बाद ऊपर दिख रहे फोलो को प्रेस जरुर करें

इसके साथ ही राजनांदगांव, दुर्ग, खैरागढ़, कबीरधाम, मुंगेली और मरवाही शामिल हैं।

शीतलहर की चपेट में बड़ा हिस्‍सा

उत्‍तरी छत्‍तीसगढ़ और मध्‍य छत्‍तीसगढ़ के अनेक स्‍थानों पर शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। रायपुर के आउटर में स्थित माना और दुर्ग शहर का न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से 7 डिग्री तक नीचे चला गया है। दुर्ग का न्‍यूनतम तापमान गिर कर 10 डिग्री तक आ गया है। इससे दुर्ग में रातें बेहद सर्द होने लगी हैं।

chaturpost.com के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

आज कैसा रहेगा मौसम

छत्‍तीसगढ़ में आज आमतौर पर मौसम शुष्‍क रहने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले एक- दो दिनों में प्रदेश के मौसम में किसी तरह के बदलाव की संभावना नजर नहीं आ रही है। राज्‍य के कुछ हिस्‍सों में शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है। तापमान में हल्‍का बदलाव हो सकता है।

रातें सर्द तो दिन में भी गिरने लगा तापमान

उत्‍तर से लेकर राज्‍य के मैदानी क्षेत्रों तक रात में चलने रही सर्द हवा का असर दिन के तापमान पर पड़ रहा है। इन हिस्‍सों में दिन के तापमान में भी कमी आने लगी है। राज्‍य के ज्‍यादार प्रमुख स्‍थानों का दिन का तापमान भी सामान्‍य से नीचे चला गया है।

सरगुजा संभाग में बढ़ेगी ठंड

मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि सरगुजा संभाग में अभी ठंड और बढ़ सकती है। वहां दिन के तापमान में भी कमी आने की संभावना है। फिलहाल अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 25 डिग्री के करीब है जो लगभग सामान्‍य है।

chaturpost.com के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button