Site icon Chatur Post

CG Weather छत्‍तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड: अंबिकापुर सबसे सर्द, माना में 8 डिग्री पहुंचा तापमान

Weather Report: छत्‍तीसगढ़ के इन 12 जिलों में शीत लहर का अलर्ट, बलरामपुर में 3 डिग्री से नीचे तापमान

CG Weather  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के उत्‍तरी हिस्‍से कड़ाके की ठंड पड़ रहा है। इसका असर मैदानी क्षेत्रों में भी पड़ रहा है। रायपुर के माना का न्‍यूनतम तापमान लुढकर 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। ठंड की मार झेल रहे लोगों को फिलहाल दो दिनों तक राहत मिलती नहीं दिख रही है।

अंबिकापुर में सबसे ज्‍यादा ठंड

अंबिकपुर संभाग इस वक्‍त सबसे सर्द बना हुआ है। अंबिकापुर शहर का न्‍यूनतम तापमान एक फिर लुढकर 5.8 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है। वहीं, मैनपाट का न्‍यूनतम तापमान 3.5 डिग्री के आसपास होने का अनुमान बताया जा रहा है। पूरे संभाग में पूरे रात में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, दिन में भी ठंड से कोई विशेष राहत नहीं मिल रही है।

बिलासपुर में 10 डिग्री पेंड्रा में 7 डिग्री तापमान

बिलासपुर संभाग में भी ठंड और केहरा अपना असर दिखा रहा है। बिलासपुर शहर का न्‍यूनतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंच गया है, जबकि पेंड्रारोड का न्‍यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस चल रहा है। पहाड़ी क्षेत्र वाले पेंड्ररोड में ठंड के साथ कोहरा भी कहर बरपा रहा है। वहां विजिबिलिटी 30 मीटर से भी कम हो गई है।

सर्द हवा की जद में रायपुर

इधर, राजधानी रायपुर भी सर्द हवा की जद में आ गया है। हालांकि रायपुर शहर का न्‍यूनतम तापमान 12.2 डिग्री है जो प्रदेश में सबसे ज्‍यादा है, लेकिन आउटर में बेहद ठंड पड़ रही है। माना एयरपोर्ट का न्‍यूनतम तापमान 8.3 डिग्री पहुंच गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी तापमान की यही स्थिति है।

बस्‍तर और दुर्ग संभाग में दिन में राहत

दुर्ग संभाग में भी अच्‍छी ठंड पड़ रही है। दुर्ग शहर का न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से लगभग 5 डिग्री नीचे चला गया है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार वहां शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। दुर्ग का न्‍यूनतम तापमा 9 डिग्री सेल्सियस और राजनांदगांव का 10 डिग्री दर्ज किया गया।

वहीं, बस्‍तर संभाग के जगदलपुर का न्‍यूनतम तापमान 10 डिग्री के करीब रहा। इन दोनों संभागों में दिन का तापमान 28 से 30 डिग्री के बीच जा रहा है। ऐसे में दिन में ठंड से थोड़ी राहत है।  

Exit mobile version