Site icon Chatur Post

CG Weather छत्‍तीसगढ़ में रात में बढ़ने लगी ठंड: अभी और गिरेगा तापमान लेकिन दिन में रहेगी गर्मी

Chhattisgarh Weather Rain Alert

CG Weather रायपुर। समुद्री तूफान मोंथा के कारण छत्‍तीसगढ़ में ठंड पर ब्रेक लग गई थी, लेकिन तूफान का असर खत्‍म होते ही फिर तापमान गिरने लगा है। पूरे प्रदेश में रात के तापमान में तेजी से कमी आ रही है। अगले 24 घंटो में इसमें और गिरावट की संभावना है।

मैदानी क्षेत्रों के तापमान में कमी संभावना

मौसम विभाग का अनुमान है कि आज राज्‍य के उत्‍तरी और मध्‍य हिस्‍से के न्‍यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी आ सकती है। इसके असर से अगले 48 घंटो में दक्षिणी छत्‍तीसगढ़ में भी रात का तापामन दो से तीन डिग्री कम हो सकता है।

उत्‍तर भारत में बर्फबारी का पड़ेगा असर

हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी फिर से शुरू हो गई है। इसका असर उत्‍तर भारत के साथ ही देश के बाकी हिस्‍सों पर भी पड़ेगा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार उत्‍तर से आने वाली सर्द हवाओं के असर से तापमान में कमी आने और ठंड बढ़ने की उम्‍मीद है।

CG Weather सरगुजा में रात में कड़के की ठंड

छत्‍तीसगढ़ में ठंड की शुरुआत उत्‍तर हिस्‍से से होती है, जो की हो चुकी है। सरगुजा संभाग के अधिकांश स्‍थानों पर रात में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो चुकी है। अंबिकापुर का न्‍यूनतम तापमान 12.5 डिग्री हो गया है। इधर, बिलासपुर संभाग में अमरकंटक से लगे पेंड्रा रोड का न्‍यूनतम तापमान 14 डिग्री आ गया है।

CG Weather पूरे राज्‍य में  न्‍यूनतम तापमान में कमी

छत्‍तीसगढ़ के अधिकांश हिस्‍सों में बीते 48 घंटो के दौरान रात के तापमान में कमी आई है। रायपुर का न्‍यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं बिलासपुर का 18.1 डिग्री सेल्सियस रहा। दुर्ग का 16.6 और जगदलपुर का 19 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।

सुबह तक रहेगा ठंड का असर

रात में पड़ रही ठंड का असर अल सुबह के मौसम पर पड़ेगा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार रात में तापमान गिरने से सुबह भी ठंड पड़ सकती है।  हालांकि आसमान साफ होने के कारण दिन के तापमान में कमी की फिलहाल संभावना नहीं दिख रही है।  

Exit mobile version