Site icon Chatur Post

CG Weather ठंड में बारिश का अलर्ट: छत्‍तीसगढ़ बदली और बारिश की संभावना, ठंड पर पड़ेगा असर

weather

CG Weather रायपुर। छत्‍तीसगढ़ का मौसम फिर एक बार बदलने जा रहा है। राज्‍य में बदली और बारिश की संभावना बन रही है। इसका सीधा असर ठंड पर पड़ेगा। अगले दो-तीन दिनों तक मौसम प्रभावित रह सकता है।

दक्षिणी छत्‍तीसगढ़ में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने राज्‍य के दक्षिणी हिस्‍से के बस्‍तर संभाग के कुछ एक स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम वर्षा हो सकती है। वहीं, मध्‍य छत्‍तीसगढ़ में भी बादल छाए रह सकते हैं।

इस वजह से मौसम में बादला

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मौसम में यह बदलाव दितवाह तूफान की वजह से आने की संभावना है। यह तूफान रविवार को तमिलनाडू और आंधप्रदेश तट से टकराया है। इसका बहुत ज्‍यादा असर छत्‍तीसगढ़ पर नहीं पड़ेगा।

छत्‍तीसगढ़ के मौसम पर असर

तूफान के असर से राज्‍य में अगले दो दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद फिर ठंड बढ़ सकती है।

बढ़ सकता है दिन और रात का तापमान

बदली और बारिश के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आज राजधानी रायपुर में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री तक जाने की संभावना है।

छत्‍तीसगढ़ के प्रमुख स्‍थानों का तापमान

राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 14.6 डिग्री रहा। बिलासपुर का अधिकतम तापमान 28.1 और न्‍यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

  बिलासपुर संभाग के पेंड्रा रोड में दिन का तापमान 26.2 और रात का 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 26.7 और न्‍यूनतम 8 डिग्री रहा।

इसी तरह  जगदलपुर का अधिकतम तापमान 28.8 और न्‍यूनतम तापमान 15.6 रहा। वहीं, राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्‍यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Exit mobile version