Site icon Chatur Post

CG Weather छत्‍तीसगढ़ में अभी दो दिनों तक सामान्‍य रहेगा मौसम, फिर बढ़ेगी  ठंड

Chhattisgarh Weather

CG Weather रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बीते तीन- चार दिनों में यहां ठंड में कमी आई है। ज्‍यादातर स्‍थानों का तापमान बढ़ गया है, लेकिन अगले दो- तीन दिनों में फिर ठंड बढ़ने की उम्‍मीद की जा रही है।

चार दिनों से लगातार बढ़ रहा तापमान

छत्‍तीसगढ़ में नवंबर की शुरुआत से अच्‍छी ठंड पड़ रही थी, लेकिन बीते चार दिनों में ठंड में कमी आई है, विशेष रुप से मैदानी क्षेत्रों में तापमान तीन से चार डिग्री तक बढ़ गया है। इससे ठंड में कमी आई है।

पांच दिन में चार डिग्री बढ़ा अंबिकापुर का तापमान

राज्‍य के सबसे सर्द क्षेत्रों में शामिल अंबिकापुर का न्‍यूनतम तापमान पांच दिन में चार डिग्री तक बढ़ गया है। पांच दिन पहले अंबिकापुर का न्‍यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस था, जो अब बढ़कर 10 डिग्री तक पहुंच गया है, हालांकि यह भी सामान्‍य से करीब डेढ़ डिग्री कम है।

मैदानी क्षेत्रों में दुर्ग की रातें सर्द

छत्‍तीसगढ़ के मैदानी क्षेत्रों में दुर्ग शहर की रातें सबसे सर्द हैं। वहां का न्‍यूनत तापमान 10 से बढ़कर 14.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। राज्‍य के अन्‍य मैदानी क्षेत्रों के न्‍यूनतम तापमान की तुलना में यह कम है।

प्रमुख स्‍थानों का तापमान 30 डिग्री तक पहुंचा

राजधानी समेत कुछ अन्‍य प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंच गया है। दुर्ग का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सर्वाधिक है। इसी तरह राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 31 और रायपुर का 30 डिग्री रिकार्ड किया गया है।

मौसम विभाग का अनुमान मौसम

विभाग का अनुमान है कि राज्‍य का मौसम फिलहाल शुष्‍क बना रहेगा। अभी दो- तीन दिनों तक तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नजर नहीं आ रही है। इसके बाद न्‍यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है।

Exit mobile version