Site icon Chatur Post

CG कैशलेस स्‍वास्‍थ्‍य योजना ने किसी ने किया स्‍वागत, तो किसी को नियम और शर्तें जारी होने का इंतजार

CG News

CG रायपुर। छत्‍तीसगढ़ सरकार ने मंगलवार को विधानसभा में वित्‍तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। इसमें शासकीय सेवकों के लिए एक बड़ी घोषणा की गई है। सरकार ने शासकीय सेवकों के लिए कैशलेस चिकित्‍सा योजना लागू करने की घोषणा की है। इसकी मांग कर्मचारी संगठन लंबे समय से कर रहे थे। सरकार की इस घोषणा पर कर्मचारी संगठनों की प्रतिक्रिया सामने आई है।

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने जताया आभार

कैशलेस योजना की घोषणा किए जाने का कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने स्‍वागत किया है। फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने कहा कि फेडेरशेन 11 सूत्रीय मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहा है। इसमें कैशलेस स्‍वास्‍थ्‍य सुविधा की मांग भी शामिल है। बजट में इसकी घोषणा किए जाने के लिए कमल वर्मा ने मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय और वित्‍त मंत्री ओपी चौधरी का आभार व्‍यक्‍त किया है। उन्‍होंने कहा कि सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों के परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी।

लंबे संघर्ष का परिणाम

प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष करन सिंह अटेरिया ने कैशलेस स्‍वास्‍थ्‍य योजना शुरु करने की घोषणा का स्‍वागत किया है। करन सिंह अटेरिया ने इसे अधिकारियों और कर्मचारियों के लंबे संघर्ष की जीत बताया है।

शालेय शिक्षक संघ ने कहा धन्‍यवाद

शालेय शिक्षक संघ के प्रांताध्‍यक्ष वीरेंद्र दुबे ने कैशलेस चिकित्‍सा सुविधा शुरू किए जाने के लिए सरकार को धन्‍यवाद कहा है। उन्‍होंने कहा कि इस योजना का नियम और शर्तों सार्वजनिक होने के बाद ही इस विषय पर संगठन की तरफ से पूरी प्रतिक्रिया दी जाएगी।

बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए वीरेद्र दुबे ने कहा कि पेंशन के लिए शिक्षक एलबी की पूर्व सेवा की गणना न होना निराशाजनक है। उत्‍कृष्‍ठ विद्यालय खोलने की घोषणा का स्‍वागत करते हुए उन्‍होने कहा कि अन्‍य शासकीय स्‍कूलों में पढ़ने वाले बच्‍चों की सुविधा और सुविधाओं में पक्षपात नहीं होने चाहिए।

Exit mobile version